Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » पाकुड़ में गणपति महोत्सव का तीसरा दिवस नृत्य प्रतियोगिता के महा मुकाबले के नाम, देर रात तक गूंजे तालियों के शोर
    News Bihar & Jharkhand

    पाकुड़ में गणपति महोत्सव का तीसरा दिवस नृत्य प्रतियोगिता के महा मुकाबले के नाम, देर रात तक गूंजे तालियों के शोर

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaAugust 30, 2025Updated:August 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ पाकुड़
    सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान, पाकुड़ में आयोजित 27वें गणपति महोत्सव के तीसरे दिवस पर देर रात तक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता के अंतिम महा मुकाबले ने न केवल प्रतिभागियों बल्कि दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया। सांस्कृतिक विविधताओं से सजे इस मंच पर 43 टीमों ने अपनी जगह बनाई, जिनमें से अंतिम चरण तक पहुंचकर 16 प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से निर्णायकों व दर्शकों का मन मोह लिया।

    मुख्य अतिथि ने बढ़ाया उत्साह
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं युवा नेता अजहर इस्लाम शामिल हुए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पिछले 27 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा गणेश पूजा महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने समिति और विशेष रूप से संस्थापक हिसाबी राय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।

    निर्णायक मंडली और मंच संचालन ने बांधा समा
    प्रतियोगिता का निर्णय संजु जयसवाल और संगीतज्ञ शंकरलाल साह ने किया, वहीं उद्घोषक कैलाश मध्यान्ह के जोशीले व मनोरंजक मंच संचालन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। प्रतियोगिता का हर दौर इतना रोमांचक रहा कि निर्णायकों के लिए भी विजेताओं का चयन करना बेहद कठिन हो गया।

    विजेताओं की सूची युगल नृत्य प्रतियोगिता प्रथम स्थान – सुमन एवं दिया, द्वितीय स्थान – अकरो एवं रोशन, तृतीय स्थान – अनिशा एवं रिया. 

    समूह नृत्य प्रतियोगिता प्रथम स्थान – स्ट्रीट डांस ग्रुप, द्वितीय स्थान – एस.एन. डांस ग्रुप, तृतीय स्थान – बी2 डांस ग्रुप.

    जूनियर डांस प्रतियोगिता प्रथम स्थान – आयशा खातुन (मुरारोई), द्वितीय स्थान – अमाया तिवारी, तृतीय स्थान – तनीषा साहा.

    सीनियर डांस प्रतियोगिता प्रथम स्थान – शंकर भगत (मालदा), द्वितीय स्थान – जय प्रमाणिक (मुरारोई, पश्चिम बंगाल), तृतीय स्थान – सोनु बसफेयर (मुर्शिदाबाद).

    स्थानीय कलाकारों ने सजाई महफ़िल
    सिर्फ नृत्य ही नहीं, बल्कि संगीत का रंग भी शाम को और जीवंत बना गया। स्थानीय कलाकारों नील मंडल और मधुसुदन मंडल ने अपने सुरों की मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और “लोकल फोर वोकल” की थीम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम को और खास बना दिया।

    सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
    प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए मंच पर समाजसेवी अजहर इस्लाम के साथ-साथ ईआरएमयू अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ रमेश भगत, कनिय अभियंता रणधीर कुमार एवं निर्णायक मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।

    इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में समिति के संस्थापक हिसाबी राय, अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी, सचिव अजीत मंगल, तथा सहयोगी टीम के सदस्य तनमय पोद्दार, राणा शुक्ला, संजय कुमार राय, पिंटू हाजरा, ओमप्रकाश नाथ, लाल्टू भौमिक, अविनाश पंडित, मनीष कुमार सिंह, अमन भगत, अंकित शर्मा, अंशु राज, बिट्टू राय, अंकित मंडल, निर्भय सिंह, जितेश राजा, रवि पटवा, सादेकुल आलम, रतुल दे, अभिषेक कुमार, मोनी सिंह, रंजीत राम, दिनेश, नितिन मंडल, संजय मंडल सहित सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

    jharkhand news pakur सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.