Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » समन्वय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, सेविका और सहायिका के रिक्त पदों को 15 नवंबर से पहले भरने का निर्देश
    News Bihar & Jharkhand

    समन्वय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, सेविका और सहायिका के रिक्त पदों को 15 नवंबर से पहले भरने का निर्देश

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहिबगंज।
    समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, न्यायालयीय मामलों, खनन, सड़क सुरक्षा, सामाजिक कल्याण और भूमि संरक्षण से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक करते उपायुक्त

    बैठक की शुरुआत माननीय सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा से हुई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिशपथ पत्र (अफिडेविट) शीघ्र दायर करने का निर्देश दिया ताकि न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सके।

    अवैध खनन और बालू डंपिंग पर सख्त निर्देश

    शहर में बालू डंपिंग यार्ड नहीं हटाने पर मालिकों पर होगी FIR – उपायुक्त का निर्देश

    जिला टास्क फोर्स (खनन) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी खनन पट्टों की मापी रिपोर्ट और आर्थिक विवरण शीघ्र समर्पित किए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह अवैध रूप से बनाए गए बालू डंपिंग यार्ड को तत्काल हटाया जाए, अन्यथा संबंधित मालिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज और राजमहल को इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

    सड़क सुरक्षा पर जोर, गड्ढों की मरम्मत के निर्देश

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि शहर की सड़कों पर बने अनावश्यक गड्ढों को तत्काल भरा जाए और सभी आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रमुख स्थलों पर बरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा।
    “Hit and Run” के मामलों में त्वरित कार्रवाई और रिपोर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस और कल्याण योजनाओं पर समीक्षा

    उपायुक्त ने फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित लंबित प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
    कल्याण विभाग की समीक्षा में साइकिल वितरण योजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उपायुक्त ने गति लाने को कहा।

    15 नवंबर तक भरेंगे सेविका-सहायिका के रिक्त पद

    समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों की सराहना की।
    उन्होंने सभी प्रखंडों में सेविका और सहायिका के रिक्त पदों को 15 नवंबर से पहले भरने का निर्देश दिया। साथ ही, नव निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्रों और आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

    भू-सम्पदा और जल संरक्षण पर चर्चा

    भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्मित तालाबों और चेक डैमों की उपयोगिता और रखरखाव पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अमर जॉन आईन्द, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

    DC jharkhand news sahebganj आंगनबाड़ी खनन विभाग जल संरक्षण भू-सम्पदा वन विभाग सड़क सुरक्षा समन्वय समिति समाज कल्याण विभाग समीक्षा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.