Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम :- के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    News Bihar & Jharkhand

    शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम :- के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    Current Khabar officeBy Current Khabar officeMarch 21, 2024Updated:March 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्ययोजना बनाकर काम करें । निर्वाचन अवधि के दौरान विधि व्यवस्था संधारण में पूरी मुस्तैदी रखें । दुर्गम स्थानों पर अवस्थित मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी एवं आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था होना अनिवार्य है। वे आज गुमला के समाहरणालय सभागार में गुमला, लोहरदगा, खूंटी, राँची एवं सिमडेगा जिले के पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग एवं संबंधित जिला प्रशासनों के पदाधिकारियों के साथ इन जिलों में लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक कर रहे थे।

    चुनाव पदाधिकारियों के साथ बैठक करर्ते के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    उन्होंने समीक्षा के क्रम में इन जिलों के संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए निर्वाचन से संबंधित समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा सभी अनुमानित हैलिपैड को चिन्हित कर उनके सुदृढीकरण का कार्य कर लें ताकि पोलिंग पार्टी एवं इमरजेंसी सेवाओं में इनका इस्तेमाल हो सके ।साथ ही वन विभाग द्वारा पेड़ों की छटाई, स्मोक आदि की भी व्यवस्था कर लें। संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ एवं पुलिस बल के पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती का आकलन कर लें।

    मतदान केन्द्रों का निरिक्षण करते के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी.होमकर के द्वारा विशेष रूप से विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से की गई तैयारी, स्वच्छ, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों का अनुश्रवण आदि का बिंदुवार समीक्षा किया गया। इसके अलावा रीलोकेटेड बूथों से संबंधित मतदाताओं को समय पूर्व जागरूक करने से भी संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ साथ हथियार जब्ती ,अवैध शराब एवं नशे की प्रतिबंधित सामग्रियों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगाते हुए अभियान चलाकर इसे जब्त करने की प्रक्रिया को तेज किए जाने का निदेश दिया गया।

    चुनाव पदाधिकारियों के साथ बैठक करर्ते के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    इसके पूर्व राँची के बुंडू स्थित राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय जरिया एवं बेड़ो के मतदान केंद्रों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया, वहां के बी एल ओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। ब्लॉक अवेरनेस ग्रुप के सदस्यों की सूची, बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी उन्होंने जायजा लिया। साथ ही जिन मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव था उसे त्वरित रूप से पूर्ण करने के निदेश दिए। वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने भी गुमला के भरनो एवं ज़ुरा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों पर स्थित मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

    मतदान केन्द्रों का निरिक्षण करते के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    समीक्षा बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री ए. वी. होमकर, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप सिंह, डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर रेंज, प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी जगुआर, डीआईजी जंगल वारफेयर, डीआईजी सीआरपीएफ सहित गुमला, राँची, खूँटी, सिमडेगा एवं लोहरदगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक,जिला नोडल पुलिस अधीक्षक, एवं सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Election commission jharkhand news लोकसभा निर्वाचन 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar office

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.