Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » राजमहल सांसद विजय हांसदा जनता की समस्याओं से हुए रूबरू, समाधान का दिया भरोसा
    News Bihar & Jharkhand

    राजमहल सांसद विजय हांसदा जनता की समस्याओं से हुए रूबरू, समाधान का दिया भरोसा

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaOctober 23, 2025Updated:October 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ पाकुड़।
    राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने बुधवार को जिला परिसदन (सर्किट हाउस) में जनता से मुलाक़ात कर बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता की समस्या ही उनकी प्राथमिकता है और वे हर मसले का त्वरित निदान सुनिश्चित करेंगे।

    सांसद से मुलाक़ात के दौरान जिले भर से आए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में अनियमितता, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी समेत कई मुद्दे उठाए। इस पर सांसद हांसदा ने विभागीय निष्क्रियता पर नाराज़गी जाहिर करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

    सांसद का स्वागत करते जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि

    सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत

    बैठक की शुरुआत में सर्किट हाउस पहुंचने पर सांसद का स्वागत जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम एवं जिला सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने बुके भेंट कर किया। पार्टी पदाधिकारियों ने सांसद को जिले की जमीनी स्थिति से अवगत कराया और संगठनात्मक सरोकारों पर भी चर्चा हुई।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति

    बैठक में झामुमो संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—
    केंद्रीय सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, पोलिना मुर्मू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, मुनिराम मरांडी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रेजाउल शेख सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष बदहाल जनसुविधाओं पर अपनी बात रखी और उम्मीद जताई कि अब समस्याओं का समाधान गति पकड़ेगा।

    सांसद का आश्वासन

    सांसद विजय हांसदा ने कहा—

    “जनता की समस्याओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा। सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जल्द ही ठोस परिणाम दिखेंगे। संबंधित विभागों को निर्देश दे दिया गया है और वे इसकी नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।”


    कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, महिला एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे।

    jharkhand news JMM pakur समाधान सांसद सांसद विजय हांसदा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.