Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » तहफ्फुज ए औकाफ कान्फ्रेंस से मुसलमानों ने किया वक्फ संसोधन बिल 2024 का बायकाट
    News Bihar & Jharkhand

    तहफ्फुज ए औकाफ कान्फ्रेंस से मुसलमानों ने किया वक्फ संसोधन बिल 2024 का बायकाट

    Current KhabarBy Current KhabarSeptember 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तहफ्फुज ए औकाफ कान्फ्रेंस से मुसलमानों ने किया वक्फ संसोधन बिल 2024 का बायकाट

    नीतीश कुमार,चंद्र बाबू नायडू और चिराग पासवान को टकटकी लगाए देख रहा लाखों मुसलमान

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड व इमारत ए शरीया की आवाज पर देश भर के मुसलमान पहुंचे पटना

    ऐतिहासिक सरजमीं पटना एक बार फिर मुसलमानों की जन सैलाब में डूब गया।मौका था इमारत ए शरीया के बैनर तले आयोजित तहफ्फुज ए औकाफ कान्फ्रेंस का।यहां के बापू सभागार में अपने वक्त से एक घंटा देर से शुरू हुए तहफ्फुज ए औकाफ कान्फ्रेंस में मुसलमानों ने पूरी तरह से वक्फ संसोधन बिल 2024 का बायकाट कर दिया है।एक आवाज में मुसलमानों ने इस बिल को रद्द करने की मांग कर दी।अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी सेक्रेटरी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड व सज्जादा नशीं खानकाह रहमानी मुंगेर की अध्यक्षता में देश भर के मुसलमानों ने शिरकत कर वक्फ संसोधन बिल 2024 को रद्द करने तक संघर्ष करने का ऐलान कर दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमीर ए शरीयत ने कहा कि इस बिल को पूरी तरह हम खारिज करते हैं।यह बिल मुसलमानों के लिए कहीं से भी सही नही है।मुसलमानों से सब्र करने को कहा।लोकतंत्र में क्रिकेट की तरह नहीं बल्कि फुटबॉल की टीम की तरह रहना चाहिए।अल्लाह ने मुसलमानों को मुत्तहिद करना शुरू कर दिया है।बहुत ही कम वक्फ मिला है।सारी बातें समझाना मुश्किल है।आप तक इसे भेज दिया जाएगा।अमीर ए शरीयत ने अपने कम वक्त में बहुत ही महत्वपूर्ण बातें की और मुसलमानों को वक्फ संसोधन बिल 2024 की कुछ खास बातें भी बताई।कार्यक्रम का संचालन इमारत ए शरीया के नाजिम मौलाना शिबली कासमी ने की।जबकि कार्यक्रम की शुरूआत कारी वसीम अख्तर की तिलावत ए कुरान से की गई।शमीम अहमद ने नात ए पाक का नजराना पेश किया।इस अवसर पर मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना फजलूर्रहीम मुजद्देदी ने कहा कि देश के बड़े शहरों में ऐसे कान्फ्रेंस किए जा रहे हैं।यह बिल मुल्क के गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ है।वतन की मोहब्बत इमान का जुज है।दस सालों में हुकूमत का कोई फैसला मुसलमानों के हक में नहीं आया।इस बिल को लेकर मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड शुरू से ही विरोध कर रही है।इस अवसर पर इमारत ए शरीया के नायब अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना शमशाद रहमानी,मौलाना आफताब आलम नदवी धनबाद,काजी ए शरीयत झारखंड,मुफ्ती वसी,जमीयत उलेमा के असगर मिसबाही,मुफ्ती सईदुर्रहमान कासमी,प्रोफेसर शकील कासमी,मुफ्ती सोहराब नदवी,मोहम्मद एहसान पश्चिम बंगाल,मोहरमा उजमा कोलकाता,खालिद अहमद कर्नाटक,इबरार कासमी भुनेश्वर उड़ीसा,कारी अंजार कासमी,सईदुल्लाह मुर्शिद चेयरमैन वक्फ बोर्ड पश्चिम बंगाल,अनवर पाशा कर्नाटक,अमानत हुसैन शिया जमायत,खुर्शीद मदनी अहले हदीस बिहार,डॉक्टर फरीद एदारा शरीया,रिजवान अहमद इसलाही जमायत इस्लामी,डॉक्टर फैज अहमद कादरी जमीयत उलेमा बिहार,मौलाना अबुल कलाम कासमी शम्सी,मौलाना नाजिम जमीयत उलेमा बिहार ने संबोधित किया।जबकि कार्यक्रम में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी,विधायक अखतरूल इमान,शाहनवाज आलम,शकील अहमद खान,शाहिद महमूदपुरी,डॉक्टर अनवारूल होदा,सफदर इमाम कादरी,अफजल अब्बास चेयरमैन शिया वक्फ बोर्ड बिहार,मोहम्मद अजीमउद्दीन अंसारी,डॉक्टर कलीम अशरफ,मौलाना नजरूल होदा कासमी,मौलाना शमीम,मुफ्ती मोहम्मद अली बेगूसराय,मौलाना मंजूर बेगूसराय,मौलाना सैफुल्लाह जमुई,कारी अब्दुल मतीन जमुई,मोहम्मद तौसीफ भागलपुर,मुफ्ती तौकीर आलम,प्रोफेसर जफीर उद्दीन अंसारी,जयाउल हसन,मोहम्मद महफूज आलम,मोहम्मद आफताब आलम,मोहम्मद शाबान,जन्दाहा वैशाली से मोहम्मद हारून,मोहम्मद जमाल,मौलाना कमालुद्दीन,मोहम्मद इम्तियाज अहमद,मोहम्मद आसिफ अता,वैशाली जिला के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता,हाफिज जुनैद आलम,मौलाना इजहार उल हक हाजीपुर,मौलाना नईमुद्दीन सहरसा,मोहम्मद नासिर अबदुल्लाह मुसरी घरारी,अबु बकर सिद्दीकी आदि समेत अन्य सैंकड़ो गणमान्य उपस्थित हुए।कार्यक्रम में पहली बार ऐतिहासिक भीड़ ने इमारत ए शरीया की दावत पर शिरकत की।अंत में मुफ्ती सनाउल होदा कासमी ने तजवीज पेश की जो सर्व सम्मति से पास किया गया और सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।इस के बाद अमीर ए शरीयत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।वहीं इमारत ए शरीया के सभी रजाकार मेहमान के इस्तकबाल और खिदमत में काफी सरगर्म रहे।
    आपकी खिदमत में मोहम्मद शाहनवाज अता 9934256518

    New Delhi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.