Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने वृक्षारोपण कर शुरू किया पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पा स वा द्वारा आयोजित पर्यावरण सुरक्षा अभियान एवम आगाज किया “पा स वा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” का: आलोक कुमार दूबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष पा स वा
    News Bihar & Jharkhand

    झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने वृक्षारोपण कर शुरू किया पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पा स वा द्वारा आयोजित पर्यावरण सुरक्षा अभियान एवम आगाज किया “पा स वा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” का: आलोक कुमार दूबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष पा स वा

    Current KhabarBy Current KhabarJuly 8, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने वृक्षारोपण कर शुरू किया पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पा स वा द्वारा आयोजित पर्यावरण सुरक्षा अभियान एवम आगाज किया “पा स वा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” का: आलोक कुमार दूबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष पा स वा

    08 जुलाई से 13 जुलाई तक पा स वा मनाएगा “पर्यावरण जागरूकता सप्ताह”; पा स वा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी और झारखंड के निजी विद्यालयों के प्राचार्य अपने बच्चों और शिक्षकों के साथ पौधा लगाकर लोगों को दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश!

    हैश टैग #पौधालगाओपर्यावरण_बचाओ के साथ सभी लोग लगा रहे हैं सेल्फी! राज्य की राजधानी रांची, चतरा हजारीबाग कोडरमा जमशेदपुर, धनबाद, गढ़वा गिरिडीह सहित झारखंड के लगभग प्रत्येक जिले में हजारों निजी विद्यालयों ने अपने विद्यालयों के बच्चों के साथ लगाए अनगिनत पौधे!

    झारखंड में माननीय हेमंत सोरेन जी के लोकप्रिय सरकार के गठन के साथ ही पासवा संपूर्ण झारखंड में लाखों पौधे लगवा कर खुशी के इस पल को मना रही है! संपूर्ण झारखंड को हरा भरा बनाने का लक्ष्य-आलोक दूबे
    सरकार निजी विद्यालयों के सभी बच्चों के लिए एक-एक पौधा उपलब्ध करवाएं ताकि निजी विद्यालयों के बच्चे अपने-अपने घरों में लगा सके – लाल किशोर नाथ शाहदेव उपाध्यक्ष पासवा

    आज दिनांक 08 जुलाई को झारखंड के वित्त मंत्री एवं पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक डा रामेश्वर उरांव ने वृक्षारोपण कर पा स वा द्वारा आयोजित पर्यावरण सुरक्षा अभियान की शुरुआत की एवम “पासवा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” जो 08 जुलाई से 13 जुलाई तक मनाया जायेगा का आगाज किया।
    हैश टैग #पौधालगाओपर्यावरण_बचाओ के साथ सभी लोग लगा रहे पौधा लगाते हुए सेल्फी
    पा स वा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने भी रांची में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। ज्ञात हो कि पा स वा ने दिनांक 08 जुलाई को वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत किया एवं 8 जुलाई से 13 जुलाई संपूर्ण झारखंड को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए “पासवा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” मनाने का निर्णय लिया है।
    इसी क्रम में राजधानी रांची सहित झारखंड के प्रत्येक जिले में पा स वा के प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित सम्पूर्ण झारखंड के प्रत्येक जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और बच्चों ने भी अपने अपने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर “पा स वा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” मनाने की शुरुआत की।

    पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ग्लोबल वार्मिंग और यदि समाज जागरूक नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में गर्मी की भयावहता को देखते हुए पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेवारी निभाते हुए संपूर्ण झारखंड में एक वृहत वृक्षारोपण और संपूर्ण झारखंड को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करने के लिए आज दिनांक 08 जुलाई 2024 से दिनांक 13 जुलाई 2024 तक “पा स वा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” मनाने की शुरुआत कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि झारखंड के वित्त मंत्री और पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक माननीय डॉक्टर रामेश्वर उरांव वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की।

    उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि अगर ग्लोबल वार्मिंग की यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में पारा 50 से 60 डिग्री तक पहुंच जाएगा और इसमें किसी भी व्यक्ति का जीवित रहना संभव नहीं हो पाएगा, अभी भी समय है,यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक परिवार कम से कम अपने घर के इर्द गिर्द तीन या चार फलदार छायादार वृक्ष लगाए तो शायद हम लोग इस ग्लोबल वार्मिंग को रोक पाएंगे।
    निश्चित रूप से झारखंड में अब मानसून आ रहा है और बरसात का मौसम आ गया है; अतः अब समय आ गया है कि सभी लोग अपने घरों के इर्द गिर्द कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

    पा स वा के प्रदेश महासचिव श्री नीरज कुमार ने बताया कि पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत झारखंड के निजी विद्यालयों ने अपने अपने विद्यालय परिसर में 08 जुलाई 2024 को अपने अपने विद्यालय परिसर में अपने बच्चों और शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण कर और हैश टैग

    पौधालगाओपर्यावरण_बचाओ

    के साथ इसकी सेल्फी अपलोड किया और समाज को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

    पा स वा की प्रदेश महासचिव सुश्री फलक फातिमा ने बताया कि दिनांक 08 जुलाई से दिनांक 13 जुलाई तक पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन संपूर्ण झारखंड में पासवा पर्यावरण जागरूकता सप्ताह मनाएगा और अपने अपने विद्यालयों में इसके तहत प्रत्येक विद्यालय अपनी-अपने विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण की महत्व पौधे की आवश्यकता और पर्यावरण जागरूकता के लिए पेंटिंग प्रदर्शनी, लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर समाज को पर्यावरण जागरूकता का संदेश देगा। इसी कार्यक्रम की आज शुरूआत की गई।
    उन्होंने बताया कि पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के सभी जिला अध्यक्षों को इस अभियान को संचालित करने की जवाबदेही दी गई है वह अपने और अपने जिले के विभिन्न विद्यालयों में पा स वा के प्रदेश स्तर और जिला स्तर के पदाधिकारी के साथ जाकर इस अभियान की शुरुआत किए और सामाजिक जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।

    पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत बहुत ही प्राथमिकता से इस अभियान को संचालित कर रहा है और यह उम्मीद करता है कि आने वाले दिनों में समाज में ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
    आज पासवा द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत राजधानी रांची गढ़वा हजारीबाग चतरा कोडरमा धनबाद गिरिडीह जमशेदपुर सहित झारखंड के प्रत्येक जिले में पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में हजारों निजी विद्यालयों ने अपने विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चों के साथ लाखों पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। फेसबुक तथा ट्विटर पर हैश टैग #पौधा लगाओ पर्यावरण बचाओ शीर्षक के साथ फोटो अपलोड कर समाज को जागृति का संदेश दिया।
    पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लाल किशोर नाथ शाहदेव,महासचिव श्री नीरज कुमार,महासचिव सुश्री फलक फातिमा, चतरा जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण प्रकाश सिंह, चतरा जिला उपाध्यक्ष श्री बच्चन कुमार पांडे, हजारीबाग जिला अध्यक्ष श्री मिंकु कुमार, कोडरमा जिला अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार, रांची महानगर अध्यक्ष डॉ सुषमा केरकेट्टा, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मजीद आलम, पलामू जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पांडे, गिरिडीह जिला प्रभारी अभय कुमार,गोड्डा जिला अध्यक्ष मनोज झा, बोकारो जिला प्रभारी सिस्टर एम. मालार, गढ़वा जिला अध्यक्ष एसएन पाठक, रांची जिला महासचिव अमीन अंसारी सेंट्रल एकेडमी स्कूल की प्राचार्य सुतापा भट्टाचार्य, धनबाद जिला अध्यक्ष मोहम्मद जिन्ना, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष रमन झा,प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव अल्ताफ अंसारी,नाजिया तबस्सुम पासवान वॉलिंटियर्स अजहर आलम, फैजान रजा ,मुस्कान कुमारी, सोनिया कुमारी सहित हजारों ने व विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों और बच्चों ने पौधा लगाकर जोरदार तरीके से इस अभियान की शुरुआत की।

    jharkhand news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.