Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » राजमहल व तालझारी में शिक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा — जिला शिक्षा अधीक्षक ने कई विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
    News Bihar & Jharkhand

    राजमहल व तालझारी में शिक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा — जिला शिक्षा अधीक्षक ने कई विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaNovember 18, 2025Updated:November 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहिबगंज।
    जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने आज राजमहल एवं तालझारी प्रखंडों के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में यूएमएस कस्बा, यूपीएस सैद बाजार, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, यूएमएस फूलबङिया, मॉडल स्कूल समेत अन्य कई शिक्षण संस्थान शामिल रहे। इस दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, भवन एवं अवसंरचना, शिक्षकों की उपलब्धता तथा समग्र शैक्षणिक माहौल का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

    निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधीक्षक

    निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने और नियमित कक्षाएं संचालित करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शिक्षा में सामुदायिक सहयोग को उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

    मध्याह्न भोजन (MDM) संबंधी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य मेनू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन छात्रों को हर स्थिति में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में जिला शिक्षा अधीक्षक ने संयुक्त कक्षाएं, वैकल्पिक शिक्षण पद्धतियां और उपलब्ध मानव संसाधनों का सदुपयोग जैसे नवीन विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप अतिरिक्त कक्षाओं, कमरों एवं समग्र अवसंरचना की आवश्यकताओं का स्थलीय आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

    आज दो परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन (TNA) परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित हो रही थी। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, व्यवस्थापन एवं अनुशासनात्मक पहलुओं की भी गहन समीक्षा की गई।

    निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में जिले में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी स्तरों पर निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

    jharkhand news sahebganj औचक निरीक्षण जिला शिक्षा अधीक्षक शिक्षा विभाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.