Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम को देखते हुए झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन जरूरी वरना पार्टी नेस्तनाबूद हो जाएगी – आलोक कुमार दूबे
    Blog

    राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम को देखते हुए झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन जरूरी वरना पार्टी नेस्तनाबूद हो जाएगी – आलोक कुमार दूबे

    Current KhabarBy Current KhabarDecember 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम को देखते हुए झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन जरूरी वरना पार्टी नेस्तनाबूद हो जाएगी – आलोक कुमार दूबे

    झारखंड की माटी से जुड़े झारखंड के मूल निवासी को झारखंड कांग्रेस का नेतृत्व सौंपने की आवश्यकता – आलोक दूबे

    मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में पार्टी एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में वापस लौटेगा – लाल किशोर नाथ शाहदेव
    5 वर्षों से जो संगठन का मालिक है उसे कार्यकर्ताओं को सम्मान देने से कौन रोक रहा है – किशोर शाहदेव
    *आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन कहीं भी शामिल नहीं है – डॉ राजेश गुप्ता छोटू
    राजेश ठाकुर द्वारा ओबीसी समाज के अपमान को राज्यवासी देख रहे हैं – राजेश गुप्ता
    झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू एवं फिरोज रिजवी मुन्ना ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है पिछले 5 वर्षों से संगठन की कमान राजेश ठाकुर के हाथों में है, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हैं,सरकार में भी 17 विधायकों के साथ पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, कोर्डिनेशन कमिटी के सम्मानित सदस्य हैं,मंत्री का दर्जा भी प्राप्त है और मंत्री की सारी सुविधाएं भी मुहैया हैं,फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान देने से राजेश ठाकुर को कौन रोक रहा है और कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की जिम्मेदारी किसकी है।
    आलोक दूबे ने कहा अगर मंत्री काम नहीं कर रहे हैं तो उनसे काम लेने की जिम्मेदारी किनकी हैं।अगर मंत्री प्रभावशाली नहीं हैं तो समीक्षा होनी चाहिए, कार्रवाई होनी चाहिए,नां कि सार्वजनिक रूप से मंत्रियों को अपमानित किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अपने व्यक्तिगत ऐजेंडे और अपने रिश्तेदारों एवं स्वजातीय के ट्रांसफर पोस्टिंग में लगे हुए हैं।सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में संगठन कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है जबकि आरजेडी जिसका संगठन पूरे राज्य में बहुत सक्रिय नहीं है फिर भी हर जगह मौजूद है, यहां तक कि बीजेपी और आजसू सुप्रीमो भी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जवाब दें आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कहां कहां शामिल हुए हैं।
    कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा संगठन खंड-खंड में विभक्त हो चुका है, संगठन में कोई राजेश ठाकुर बात को अहमियत नहीं देता है,प्रभारी अविनाश पांडे की वजह से लोग कार्यक्रम में शामिल तो हो जाते हैं लेकिन संगठन की जो गरिमा है वह पूरी तरह से धूलधरसित है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण रामगढ़ उपचुनाव के नतीजे हैं।झारखण्ड में संगठन का अगर यही हाल रहा तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड के मंत्रियों को भी विधानसभा चुनाव में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    एक कार्यकारी अध्यक्ष अगर यह कह रहे हैं कि कागज पर संगठन है और कांग्रेस दफ्तर तक सीमित है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संगठन की बागडोर जिनके हाथों में है वहीं अगर संगठन कागज पर होने की बात कह रहे हैं।हाई कमान से आग्रह है कि जल्द से जल्द प्रदेश अध्यक्ष को हटाया जाए वरना लोकसभा में न सिर्फ पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा बल्कि इसका खामियाजा गठबंधन को भी भुगतना पड़ेगा।झारखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक गण दिसम्बर महीने में दिल्ली कूच करेंगे और पार्टी नेतृत्व से संगठन में नये अध्यक्ष की मांग करेंगे।

    डॉ राजेश गुप्ता ने कहा ओबीसी समाज को राजेश ठाकुर अपमानित कर रहे हैं।संगठन में या फिर बोर्ड निगम में ओबीसी समाज की अनदेखी को राज्य की जनता देख रही है।राहुल गांधी ने कहा है जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए।हम संगठन के कर्मठ लोग हैं और हम तीनों ने पार्टी के लिए लाठी खायें हैं,जेल गये हैं।हमारा परिवार स्वतंत्रता आन्दोलन का परिवार है।हमने आरपीएन सिंह के बनाये हुए अपरिपक्व अध्यक्ष को हटाने की बात कर रहे हैं।
    जिन लोगों को बोर्ड निगम में पदाधिकारी बनाया गया है जिन्हें सरकार की सभी सुविधाएं भी मिल रही हैं ऐसे कर्मठ साथियों को गांवों,प्रखंडों, पंचायतों में पार्टी संगठन की मजबूती में लगाया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.