Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » जिला स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता में साहिबगंज में उमड़ा जोश, खो-खो व वॉलीबॉल के मुकाबले रहे आकर्षण का केंद्र
    News Bihar & Jharkhand

    जिला स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता में साहिबगंज में उमड़ा जोश, खो-खो व वॉलीबॉल के मुकाबले रहे आकर्षण का केंद्र

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaAugust 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहेबगंज
    झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ‘खेलो झारखंड प्रतियोगिता’ का तीसरा दिन साहिबगंज में रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के खो-खो और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणाम
    अंडर-19 वर्ग में उधवा की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में साहिबगंज की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में तालझारी की टीम ने बरहरवा को सीधे सेटों (15-6, 15-3) से मात देकर जीत दर्ज की।

    खो-खो प्रतियोगिता में नई प्रतिभाओं का जलवा
    खो-खो के मुकाबले में भी खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। अंडर-19 बालक वर्ग : साहिबगंज प्रखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बरहरवा को हराया, अंडर-19 बालिका वर्ग : पहली बार कस्तूरबा बोरियो की छात्राओं ने इतिहास रचते हुए साहिबगंज की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती, अंडर-17 बालिका वर्ग : कस्तूरबा बोरियो की टीम ने अपने लगातार शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में बरहरवा को हराया, अंडर-14 बालक वर्ग : साहिबगंज की टीम ने तालझारी को मात दी,  अंडर-14 बालिका वर्ग : तालझारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बरहरवा को पराजित कर क्वालीफाई किया।

    विजेताओं का हुआ सम्मान
    प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शबनम तबस्सुम ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी विजेता प्रतिभागी काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शारीरिक शिक्षकों, विद्यालय के शिक्षकों और माता-पिता को दिया।

    कार्यक्रम की सफलता में जिले के अनेक शारीरिक शिक्षकों और कर्मियों का विशेष योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से वीरेंद्र कुमार, बमबम कुमार, आदित्य कुमार, शंभू राय, सत्येंद्र शाह, प्रियंका कुमारी, विजय भान सिंह, जूली मुर्मू, दीपक कुमार मंडल, दीपक कुमार सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार राका, ज्योति पन्ना, लूसी कुमारी, नवनीत कुमार, नितीश कुमार दास, सुनील कुमार, सुजीत मलिक, रीना रोजलाना, धारणिकांत बर्मन, विवेक कुमार, विनय चौरसिया, दिवाकर सिंह, अनुज कुमार, सोनेलाल मंडल, दिवाकर दुबे, चंद्रकांत गौतम, राजीव कुमार, अरुण कुमार दास, दीपक सिंह, सरिता कुमारी, संजय कुमार, नीरू सोरेन, लूसी किस्कू, स्वीकृति शाह, सद्र आलम आदि शामिल रहे।

    विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि जिले के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से साहिबगंज का नाम पूरे राज्य में रोशन करेंगे।

    DC jharkhand news khelo jharkhand 2025-2026 sahebganj sports
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.