Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » चैंबर भवन में राष्ट्रीय बागवानी मिशन समेत कमर्शियल फॉर्मिंग, कृषि विपणन अवसंचरना, कृषि उद्योग आधारित व्यवसाय के प्रोत्साहन हेतु शिविर का आयोजन।
    News Bihar & Jharkhand

    चैंबर भवन में राष्ट्रीय बागवानी मिशन समेत कमर्शियल फॉर्मिंग, कृषि विपणन अवसंचरना, कृषि उद्योग आधारित व्यवसाय के प्रोत्साहन हेतु शिविर का आयोजन।

    Current Khabar officeBy Current Khabar officeJune 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची
    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अहारी उप समिति द्वारा आज चैंबर भवन में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड योजना, कृषि विपणन अवसंरचना योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्रीय योजना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, कृषि उद्योग राज्य नीति, कृषि निर्यात राज्य नीति जागरूकता एवं कार्यान्वयन शिविर का आयोजन किया गया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्य्रक्रम में उन्होंने कहा कि चेंबर के राज्य के प्रगतिशील किसानों को आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कमर्शियल खेती, कृषि विपणन अवसंरचना व कृषि आधारित उद्योग को राज्य के प्रत्येक जिले के ग्रामीण स्तर तक में ले जाने के लिए चेंबर हरसंभव सहयोग करेगा तथा उद्यमियों के अपने उत्पाद के मार्केटिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

    चैंबर भवन में दिन भर चले इस शिविर में चाइबासा, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग, दुमका, गुमला, सिमडेगा से बडी संख्या में किसान और कृषि आधारित उद्योग से जुडे लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के राज्य प्रभारी अंजनी लकडा ने बताया कि इस योजना के तहत झारखण्ड में ग्रामीण स्तर पर खाद्य, कुटीर/लघु उद्योग की स्थापना कर लाखों लोगों के लिए रोजगार का सृजन किया जा सकता है। इस योजना के तहत 35 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। अनुदान की अधिकतम सीमा 10 लाख रू0 है। इसके तहत अचार, पापड, बडी, चनाचूर, चिप्स, कुरकुरे, सत्तू, दाल, मसाला, तेल मील, दाल मिल, मुरी मील, पशु आहार, सोयाबीन पनीर, ड्राई प्याज एवं टमाटर पावडर, मिठाई निर्माण, चूडा निर्माण, इमली पावडर, इमली चटनी, चिरौंजी, कटहल, आम, टोमैटो जूस सॉस, मिल्क प्लांट आदि 150 से अधिक खाद्य आधारित उद्योग की स्थापना की जा सकती है। यह योजना बैंक सब्सिडी और इसी योजना में एग्री इन्फ्रा फंड के अंतर्गत उसमें ब्याज दर 9 फीसदी लगेगा तथा 3 फीसदी ब्याज दर पर अनुदान का प्रावधान है।

    कृषि विपणन अवसंरचना योजना के राज्य प्रभारी सचिन कुणाल ने जानकारी दी कि राज्य के सभी जिला, प्रखंड एवं गांव में किसान व उद्यमी 50 से 5000 टन क्षमता के गोडाउन का निर्माण करा सकते हैं। इसके लिए शेड्यूल एरिया में 33.5 फीसदी और सामान्य क्षेत्र में 25 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। योजना के तहत दाल मिल, तेल मिल, अनाज सफाई एवं ग्रीडींग इकाई, फल सब्जी ग्रीडिंग इकाई, राइस मिल, रेपनींग चेंबर एवं 100 से 1000 टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज का अनुदान पर योजना उपलब्ध है। इसमें प्लांट एवं मशीनरी पर 25 फीसदी तथा बिल्डिंग में 25 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। योजना का लाभ उठाने के लिए निकटतम बैंक से संपर्क किया जा सकता है।

    कृषि क्लिनिक व कृषि व्यवसाय केंद्रीय योजना की जानकारी नाबार्ड के एजीएम गुडिया कुमारी ने दी। बताया कि इस योजना के तहत कृषि स्नातक व कृषि डिप्लोमा होल्डर राज्य के प्रत्येक प्रखंड एवं गांव में एग्री क्लिनिक एवं एग्री उपादान केंद्र के व्यवसाय का केंद्र खोल सकते हैं। इसमें 20 लाख रू0 तक के प्रोजेक्ट रिपोर्ट में 36 से 44 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। इस योजना के तहत 45 दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।

    कृषि अवसंरचना निधि योजना के राज्य प्रभारी प्रभाषचंद्र दूबे ने बताया कि इस योजना के तहत कमर्शियल फार्मिंग, कृषि आधारित उद्योग एवं कृषि विपणन अवसंरचना के व्यवसाय पर बैंक लोन पर ब्याज का अनुदान 3 फीसदी है। इसके तहत अधिकतम ब्याज दर 9 फीसदी है और इसमें 3 फीसदी छूट के बाद सिर्फ 6 फीसदी इंट्रेस्ट पर लोन उपलब्ध होगा। इसके तहत कृषि संबंधित 150 से अधिक तरह का व्यापार किया जा सकता है।

    यह भी बताया गया कि राज्य बागवानी योजना के अंतर्गत 5000 से 10 हजार टन के कोल्ड स्टोरेज बनाने के निर्माण पर सामान्य क्षेत्र में 35 फीसदी और शेडयूल एरिया में 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। एनएचबी के द्वारा पैक हाउस, राइपनिंग चेंबर, रैपर पैक, प्रि कूलिंग यूनिट, कोल्ड रूम, एसी रिटेल आउटलेट के लिए सामान्य क्षेत्र में 35 और शेड्यूल एरिया में 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। पॉली हाउस में कम से कम 2500 स्क्वॉयर मीटर क्षेत्र में फूल व सब्जी की खेती के प्रोजेक्ट पर 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान है तथा 5 एकड से अधिक क्षेत्र में कमर्शिअल खेती करने पर सामान्य क्षेत्र में 40 तथा शेडयूल एरिया में 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान है।

    चैंबर के अहारी उप समिति चेयरमेन आनंद कोठारी ने इस शिविर का संचालन करते हुए बताया कि इन सारी योजनाओं के जागरूकता व क्रियान्वयन के लिए हमारी उप समिति ने बीडा उठाया है। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कोई भी उद्यमी, किसान हमसे 6205988731 पर संपर्क कर सकता है।

    शिविर में राज्यसभा के पूर्व सांसद महेश पोद्दार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को बढावा देने के लिए उन्होंने चैंबर के इस प्रयास की सराहना की। सभा का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने किया। शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से 70 से अधिक उद्यमी, किसान, एनजीओ और एफपीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    jharkhand news RANCHI कृषि
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar office

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.