Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर साहिबगंज में भव्य समारोह
    News Bihar & Jharkhand

    उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर साहिबगंज में भव्य समारोह

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaNovember 15, 2025Updated:November 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    230 योजनाओं का शिलान्यास, 129 योजनाओं का उद्घाटन; 7069 लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहिबगंज।
    झारखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत वर्ष) और उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज सिद्धो–कान्हू सभागार, साहिबगंज में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, छात्र–छात्राओं, मीडिया प्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

    भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक

    कार्यक्रम का शुभारंभ : दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गान

    कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
    मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय पोखरिया की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मंगलमय बनाया।

    भगवान बिरसा पर माल्यार्पण करती जिला परिषद अध्यक्षा

    उप विकास आयुक्त साहिबगंज का स्वागत भाषण

    उप विकास आयुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि झारखंड संघर्ष, संस्कृति और सामुदायिक मूल्यों की भूमि है।
    उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना और जनजातीय कल्याण के क्षेत्रों में राज्य की प्रगति को रेखांकित किया।
    महिला सशक्तिकरण की योजनाएँ — मईयां सम्मान योजना, सखी मंडल सुदृढ़ीकरण, फूलो – झानो आशीर्वाद योजना, सुकन्या योजना आदि—को सामाजिक परिवर्तन की धुरी बताया।

    विधायक को पौधा प्रदान कर अभिवादन करते पदाधिकारी

    जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू का संबोधन

    उन्होंने झारखंड की अस्मिता और संघर्ष के इतिहास को याद किया।
    उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी जनजातीय विरासत और प्राकृतिक संसाधनों की बदौलत निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह का वक्तव्य

    एसपी ने कहा कि राज्य ने 25 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाले समय में उद्योग एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
    उन्होंने युवाओं से राज्य निर्माण में सक्रिय योगदान की अपील की।

    विधायक बोरिया विधानसभा धनंजय सोरेन का संबोधन

    विधायक ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य के महान आंदोलनकारियों को स्मरण किया।
    उन्होंने कहा कि यह दिवस आत्मसम्मान और संघर्ष की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है।
    उन्होंने अपने भाषण का समापन “झारखंडी जोहार” के साथ किया।

    विज्ञापन

    उपायुक्त साहिबगंज हेमंत सती का अध्यक्षीय संबोधन

    उपायुक्त ने कहा कि झारखंड महान विभूतियों की पवित्र कर्मभूमि है।
    उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण विकास में हुई प्रगति का उल्लेख किया।
    राज्य बजट में बढ़ोतरी को जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया।
    उन्होंने उपस्थित लोगों से झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए विकास एजेंडा पर सहयोग का आह्वान किया।

    विकास के नए आयाम : योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

    ● 230 योजनाओं का शिलान्यास – ₹9507.742 लाख

    ● 129 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन – ₹2710.169 लाख

    इन योजनाओं में ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल, नगर परिषद, जिला परिषद, ITDA, समाज कल्याण विभाग, गंगा पंप नहर आदि प्रमुख विभाग शामिल रहे।

    लाभुकों को परिसंपत्तियों व सहायता राशि का वितरण

    समारोह में अनेक लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियाँ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए:

    ★ 15 सेविका व सहायिका को नियुक्ति पत्र

    ★ 6172 लाभुकों को अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश

    ★ JSLPS के माध्यम से 671 लाभुकों को ₹106.730 लाख का चक्रीय/सामुदायिक निवेश निधि

    ★ मिनी डेयरी योजना में 4 लाभुकों को 75% अनुदान पर सहायता – ₹2.700 लाख

    ★ कृषि यांत्रिकरण योजना : 137 लाभुकों को मिनी ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र – ₹30.600 लाख

    ★ PM-FME योजना : 5 लाभुकों को ₹40 लाख की सहायता

    ★ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ

    ● मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना – 5 लाभुक
    ● सर्वजन पेंशन योजना – 5 लाभुक
    ● आयुष्मान कार्ड – 3 लाभुक
    ● मधुमक्खी पालन – 20 लाभुक
    ● ग्रीन कार्ड – 5 लाभुक
    ● निबंधन कार्ड – 6 लाभुक
    ● वेदव्यास आवास योजना – 17 लाभुक (₹32.500 लाख)

    कुल 7069 लाभुकों को ₹1187.105 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    आंदोलनकारियों का सम्मान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

    झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
    जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जिले में हुए विकास कार्यों की वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
    मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

    समारोह झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, उलगुलान की गौरवगाथा और विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
    इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में लाभुक, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

    विज्ञापन
    150 वर्ष DC jharkhand news sahebganj जिला परिषद अध्यक्षा बिरसा मुंडा जयंती भगवान बिरसा मुंडा जयंती विधायक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.