Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » उपायुक्त ने कालिदासपुर में नाबार्ड प्रायोजित काजू बागान का किया निरीक्षण
    News Bihar & Jharkhand

    उपायुक्त ने कालिदासपुर में नाबार्ड प्रायोजित काजू बागान का किया निरीक्षण

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जल–संरक्षण, हरित आवरण विस्तार और किसानों की आय वृद्धि की दिशा में धरनी पहाड़ परियोजना बनी मिसाल

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ पाकुड़।
    उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को भेटाटोला पंचायत के कालिदासपुर गांव स्थित नाबार्ड प्रायोजित धरनी पहाड़ जलछाजन परियोजना के अंतर्गत विकसित किए गए काजू बागान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों द्वारा की जा रही खेती में विविधता, जल–संचयन मॉडल और प्लांटेशन व्यवस्था की सराहना की।

    निरीक्षण करते उपायुक्त

    उपायुक्त ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से जिले में लगभग 500 एकड़ क्षेत्र में काजू एवं आम का प्लांटेशन कराया गया है, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अनुपजाऊ एवं बंजर भूमि को उत्पादक बनाना इस परियोजना की सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे न केवल हरित आवरण बढ़ा है बल्कि गांव के किसानों को सशक्त आजीविका का नया स्रोत मिला है।

    इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल बना प्रेरक उदाहरण

    उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि धरनी पहाड़ जलछाजन मिशन के अंतर्गत—

    • चेक डैम निर्माण,
    • जल संरक्षण,
    • मिट्टी संरक्षण
    • तथा बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने जैसे प्रयासों ने इस क्षेत्र में एक सफल “इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल” तैयार किया है।

    यह मॉडल जिले के अन्य प्रखंडों में भी विस्तार योग्य है, ताकि अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि “स्थानीय किसान भाइयों ने क्रॉप डायवर्सिफिकेशन अपनाकर अपनी आय बढ़ाई है, यह पाकुड़ जिले के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन है।”

    कृषि के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलित स्वरूप

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पौधों की स्थिति, सिंचाई व्यवस्था, रख-रखाव, सुरक्षा एवं निगरानी तंत्र की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—

    • पौधारोपण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए,
    • सिंचाई की सतत व्यवस्था सुनिश्चित हो,
    • पौधों की सुरक्षा और रख–रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न हो

    उपायुक्त ने कहा कि यह पहल हरित आवरण वृद्धि, जल–संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और आजीविका संवर्द्धन—चारों मोर्चों पर उत्कृष्ट परिणाम दे रही है।

    काजू बागान से खुले नए आर्थिक अवसर

    परियोजना के तहत विकसित काजू प्लांटेशन से भविष्य में किसानों को बेहतर आय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि—
    “काजू प्लांटेशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार—दोनों लक्ष्यों को साधने वाली यह योजना जिले के लिए माइलस्टोन साबित होगी।”

    DC New Delhi pakur काजू बागान नाबार्ड निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.