Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल,साहेबगंज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की समस्याओं की ली जानकारी।
    News Bihar & Jharkhand

    उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल,साहेबगंज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की समस्याओं की ली जानकारी।

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaApril 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहेबगंज
    उपायुक्त हेमंत सती ने औचक निरीक्षण करने सदर अस्पताल साहेबगंज पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीज पंजीकरण रजिस्टर, रोस्टर अनुसार लगाए गए चिकित्सकों एवं कर्मियों की ड्यूटी, उपस्थिति पंजी, मरीज वार्ड समेत अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त

    उन्होंने ड्यूटी पर लगे ओपीडी एवं इमरजेंसी डॉक्टर के कार्यों व रोस्टर का अवलोकन कर उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई को देख अप्रसन्नता व्यवक्त करते हुए कार्य करने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी को कड़ी फटकार लगायी और कहा इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि जिला में सुदूरवर्ती क्षेत्र व दूर दराज से आये मरीज अपना स्वास्थ्य जांच व ईलाज कराने सदर अस्पताल साहेबगंज आते हैं। उनका समुचित जांच व ईलाज हो यह सुनिश्चित किया जाय।

    उपायुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न फ्लोर में इलाजरत मरीजों से हाल-चाल जाना और इलाज कराने पहुंचे मरीजों से पूछताछ कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि सदर अस्पताल में समय पर उन्हें सारी सुविधाएं प्राप्त हो रहीं हैं। कई मरीजों में कुछ शिकायतें भी की। जिसे सुधरवाने का भरोसा उपायुक्त ने दिया।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने महिला वार्ड, प्रसव कार्यालय, एसएनसीयू में महिलाओं व नवजात शिशु की हालत देखी और महिलाओं व बच्चों की स्थिति की जानकारी लेते हुए डॉक्टर को बेहतर तरीके से महिलाओं व नवजात शिशुओं का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा रक्त कोष वार्ड, ओपीडी, एसएनसीयू, प्रसव वार्ड, एमटीसी, डायलिसिस,जांच केंद्र, पंजीकरण केंद्र, आईपीडी, दवा स्टॉक के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित होने तथा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर सेवाएं जनता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने शुरू होने से पहले ही मॉड्यूलर ओटी की बुरी हालत देख नाराजगी जताई। उन्होंने उप विकास आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी एवं एजेंसी से स्पष्टीकरण लिया जाए और 15 दिनों के अंदर सारी व्यवस्था दुरुस्त कराएं।

    सदर अस्पताल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अपना मधुमेह जांच ग्लूकोमीटर के माध्यम करवाया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में निरीक्षण के दौरान जो समस्याएं देखी गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द निष्पादित किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि जिला के सभी प्रखंडों में हर माह की पहली तारीख को ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है। जिला वासियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा कैंप में भाग लेकर ब्लड डोनेट करें। ताकि ससमय हम ज़िला के 36 थैलीसीमिया व अन्य मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके।

    निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ,सदर अस्पताल के संबंधित पदाधिकारी,चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    DC jharkhand news sahebganj
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.