Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » रांची समाहरणालय सभागार में होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई DC, SP, व गणमान्य ने किया शिरकत.
    Blog

    रांची समाहरणालय सभागार में होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई DC, SP, व गणमान्य ने किया शिरकत.

    Current KhabarBy Current KhabarMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

    होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

    ‘किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें, पुलिस-प्रशासन को दें जानकारी’

    सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर

    रंगों के त्योहार होली को लेकर आज दिनांक 12.03.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। रांची समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्त्ता संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की बात कही गयी।

    बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने रमजान के दौरान होलिका दहन एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली मनाने की बात कही। समिति के सदस्यों द्वारा आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कार्रवाई करने, रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने सहित कई बातें रखी गयी। उक्त बिन्दुओं पर शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से सुझाव भी दिये।

    जिला प्रशासन सतर्क, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शांति समिति के सदस्यों को विधि व्यवस्था से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज फारवर्ड न करें, साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने रांचीवासियों से अफवाहों से भी बचने की अपील की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा होली के दौरान पानी, बिजली, साफ-सफाई एवं आवश्यक स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की भी बात कही।

    शांति समिति की सहयोग की सराहना

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों को नोट किया गया है, होली में जिला प्रशाासन का बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास होगा। उन्होंने शांति समिति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से दुर्गा पूजा में सभी का सहयोग मिलाा उसी तरह होली एवं रमजान के साथ आने वाले त्योहार रांचीवासी एवं समिति के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे

    शांति समिति में जुडेंगे नये सदस्य, आई कार्ड भी होगा जारी

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि केन्द्रीय शांति समिति के साथ नये सदस्य भी जुड़ेंगे। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित थाना एवं सीओ को इस संबंध मंे पत्र दिया गया है, वेरिफिकेशन कराकर समिति से अन्य सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के लिए आई कार्ड भी जारी किया जायेगा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि समिति से महिलाएं भी जुडें।

    सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं – डीआईजी-सह-एसएसपी

    शांति समिति की बैठक के दौरान डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने कहा कि हमारा देश तुलसी, कबीर, नानक, रसखान का देश है, रांची की संस्कृति, तहजीब में भाईचारा है, हमेशा की तरह इस बार भी रांची वासी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर रमजान और होली मनायेंगे। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य इस बात का ध्यान रखें कि छोटी बात बड़ी न हो, कम उम्र के बच्चे गलती करते हैं तो उसे बढ़ने न दें। वहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं, पुलिस ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटेगी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान जिला में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी, सभी संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.