Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » स्टार्टअप कॉन्क्लेव की सफलता के लिए टीम के सदस्यों और वालंटियर्स का अभिनंदन
    News Bihar & Jharkhand

    स्टार्टअप कॉन्क्लेव की सफलता के लिए टीम के सदस्यों और वालंटियर्स का अभिनंदन

    Current KhabarBy Current KhabarJuly 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्टार्टअप कॉन्क्लेव की सफलता के लिए टीम के सदस्यों और वालंटियर्स का अभिनंदन

    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा हाल ही में संपन्न किये गये सृजन स्टार्टअप कॉन्क्लेव की सफलता को लेकर आज चैंबर भवन में स्टार्टअप कमिटी की टीम में शामिल सदस्यों और वालंटियर्स का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और स्टार्टअप उप समिति के चेयरमेन अमित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से वोलेटियर्स को प्रशस्ति पत्र और आयोजक टीम में शामिल सदस्यों को शॉल देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

    मौके पर विभिन्न कॉलेजेस के स्टार्टअप सेल के विद्यार्थियों ने इस आयोजन का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और कहा कि इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने बताया कि यह जानने का अवसर मिला कि स्टार्टअप क्या है, इसे शुरू करने में क्या चुनौतियां हैं और रोजगार से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में सरकार और संगठनों का कितना सहयोग अपेक्षित है। टीम में बीआईटी मेसरा, संत जेवियर कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे।

    चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स आर्थिक विकास की इंजन हैं और इन्हें सफल बनाने के लिए समर्थन और संसाधनों को प्रदान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमने अपना दायित्व समझते हुए इस आयोजन को वृहद् स्वरूप दिया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, आईटी सचिव विप्रा भाल के अलावा भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, सलूजा गोल्ड स्टील, प्रेमसंस ग्रुप, ओसम डेयरी, मॉल ऑफ रांची, रांची विश्वविद्यालय का भरपूर सहयोग मिला है। हम इस आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट करते हैं। राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने टीम के सदस्यों से आगे बढ़कर सभी जिलों के चैंबर ऑफ कॉमर्स और प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष से समन्वय बनाकर इस प्रकार का आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।

    उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कॉन्क्लेव में देश के अलग-अलग शहरों से निवेशक, स्टार्टअप्स कंपनियों के सफल फाउंडर, प्रदेश के उभरते हुए स्टार्टअप्स, इन्क्यूबेटर्स के शामिल होने पर प्रशंसा जताई और उनके प्रति आभार जताया। स्टार्टअप उप समिति के चेयरमेन अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप्स के प्रोत्साहन हेतु हमने माननीय मुख्यमंत्री और आईटी सचिव के समक्ष कुछ मांगें रखी हैं, जिसे पूर्ण कराने के लिए निरंतर विभागीय वार्ता जारी रखी जायेगी। राज्य में उद्यमिता का माहौल विकसित करने के लिए हमारे सुझाव महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम आगे भी इस प्रकार के आयोजन की पहल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव से मोमोवाला स्टार्टअप्स को झारखण्ड एंजेल्स कंपनी की तरफ से 35 लाख रू0 का इन्वेस्टमेंट कंफर्म कर दिया गया है। चेंबर के द्वारा ड्यू डेलिजेंस कराकर इन्वेंस्टमेंट कंफर्म किया जायेगा।

    चैंबर भवन में संपन्न हुए कार्यक्रम में सदस्य किशन अग्रवाल के अलावा सम्मानित होनेवाले प्रखर मिनोचा, रितू राज, तनुश्री, श्रेया सिंह राजपूत, सौरव कुमार, अनिकेत कुमार, मयूर कुमार, राजी सिंह, पलक वर्मा, ईषा गुप्ता, अर्पित शर्मा, सिद्दीकी हसन, खुशी भाटिया, तिशा खंडेलवाल, दीपषीखा, अनुरंजना, अनिषा, सृष्टि सोनल, किरण, मितीष कुमार, अनुषा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

    परेश गट्टानी विकास विजयवर्गीय

    महासचिव प्रवक्ता

    Godda jharkhand news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.