Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने-अपने मुद्दे उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त हेमंत सती ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से एक-एक कर उनकी समस्या विस्तार से सुनी और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुनवाई में किसी भी पदाधिकारी द्वारा कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में विभिन्न विभागों, चल रही…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।तालझारी प्रखंड के कल्याणी पंचायत अंतर्गत कलस्टर महाराजपुर ग्राम में सोमवार को SMAE/ATMA योजना के तहत किसानों के बीच मटर बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी–सह–परियोजना निदेशक, आत्मा साहिबगंज प्रमोद एक्का ने 10 किसानों को मटर बीज प्रभेद GS-10 प्रदान किया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी मौसम में उन्नत एवं वैज्ञानिक पद्धति से मटर की खेती के लिए प्रोत्साहित करना था। उन्नत खेती तकनीक पर विस्तृत मार्गदर्शन बीज वितरण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को मटर की वैज्ञानिक खेती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा आज जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज, अखिल कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान लीगल एड डिफेंस कौंसिल (न्याय रक्षक) एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स (न्याय मित्र) ने स्थानीय लोगों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सुरक्षा तथा भरण-पोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजमहल के माननीय सांसद एवं DISHA समिति के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में राजमहल विधायक मो० ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए…
आंदोलनकारियों, उत्कृष्ट प्रतिभागियों व विभागीय कर्मियों को किया गया सम्मानित गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा शुक्रवार को रविंद्र भवन में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में परंपरागत सांस्कृतिक धरोहर की झलक, विकास यात्रा का प्रतिबिंब और जनभागीदारी की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक…
गोपाल शर्माझारखंड/ पाकुड़।पाकुड़ जिला मुख्यालय में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। हाटपाड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्तमहेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारीसाईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस…
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया विशेष काउंटरों का उद्घाटन, ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में JSLPS के तत्वाधान में साक्षरता मोड़, साहिबगंज में आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अदीबा ब्रांड, पलाश एवं आकांक्षा के विशेष काउंटर की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों का निरीक्षण किया और उनकी मेहनत व दक्षता की प्रशंसा की। उपायुक्त…
230 योजनाओं का शिलान्यास, 129 योजनाओं का उद्घाटन; 7069 लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत वर्ष) और उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज सिद्धो–कान्हू सभागार, साहिबगंज में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, छात्र–छात्राओं, मीडिया प्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ : दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गान कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।मुख्यमंत्री…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष (रजत पर्व) एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर साहिबगंज जिले को अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने आज संयुक्त रूप से साहेबगंज स्थित सिद्धो–कान्हो स्टेडियम में गैलरी विस्तारीकरण योजना का शिलान्यास किया। स्टेडियम के गैलरी विस्तारीकरण से खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज साहिबगंज में भगवान बिरसा मुंडा गंगा घाट का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया, जबकि स्थल पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने विधिवत भूमिपूजन संपन्न कराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रस्तावित घाट का निर्माण गंगा रिवर थाना के पश्चिमी दिशा में किया जाएगा। यह घाट सामुदायिक उपयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा गंगा से संबंधित गतिविधियों के लिए एक समर्पित सार्वजनिक स्थल के रूप…
