Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान ने उपस्वास्थ्य केंद्र पहाड़पुर (बोरियो) के अंतर्गत आने वाले दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र देवपहाड़ में आयोजित नियमित टीकाकरण (RI) सत्र का औचक निरीक्षण किया। कठिन भूगोल और पहुंच की चुनौतियों के बीच आयोजित इस सत्र में सिविल सर्जन ने सीधे स्थल पर उपस्थित ANM, सहिया और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन किया। सत्र स्थल पर की गई प्रमुख जाँचें निरीक्षण के दौरान डॉ. पासवान ने टीकाकरण सत्र की तैयारियों और प्रक्रियाओं को बिंदुवार परखा। इनमें…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सिद्धो–कान्हू सभागार में जिला स्तरीय एक दिवसीय रबी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। रबी सीजन की तैयारी को लेकर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त साहिबगंज द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा तथा उप विकास आयुक्त उपस्थित रहे। किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर उपायुक्त ने कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, बीटीएम/एटीएम एवं कृषक मित्रों को किसानों से सीधे संपर्क में रहकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंडों में रबी कार्यशाला…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग एवं कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति, निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति तथा सेवा वितरण से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी केंद्रों का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा कर विभाग को हैंडओवर कराया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।साहिबगंज जिले में नशा नियंत्रण और अवैध दवा कारोबार पर रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अब और अधिक सख्त रुख अपनाने जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड कमिटी (Narco-co-ordination Centre – NCORD) की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक सूचना भवन स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव, नशीली दवाओं के अवैध वितरण, बिक्री, दवाओं के दुरुपयोग तथा ड्रग्स से संबंधित अपराधों की रोकथाम पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशा नियंत्रण जिला प्रशासन की प्राथमिकता…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा बीते सोमवार को आयोजित नवें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साहिबगंज महाविद्यालय के छह छात्रों ने गोल्ड मेडल हासिल कर महाविद्यालय और जिले का मान बढ़ाया। मंगलवार को महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य प्रो. एस. आर. आई. रिज़वी ने सभी गोल्ड मेडलिस्टों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। सम्मानित होने वाले छात्रों में स्नातकोत्तर स्तर से हिंदी विभाग के राज रमन, संथाली विभाग की पी. पी. मुर्मू, भूगर्भशास्त्र विभाग की अनीता मुर्मू, तथा मनोविज्ञान विभाग…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को जिला प्रकोष्ठ में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग से वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ आमजन तक शीघ्र पहुँचे। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 से संबंधित सभी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और कहा कि प्रत्येक विभाग…

Read More

गोड्डा/महगामा।गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में साहेबगंज जिले के बरहरवा निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहरवा हाटपाड़ा निवासी राहुल भगत के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। कैसे हुआ हादसास्थानीय सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल भगत बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान महगामा थाना क्षेत्र में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान त्वरित चेतावनी एवं जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए सायरन सिस्टम का परीक्षण 24 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे किया जाएगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, साहिबगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षण मात्र नियमित प्रक्रिया है, जिससे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में चेतावनी तंत्र को प्रभावी और सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार साहिबगंज नगर क्षेत्र एवं प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख परिसरों में सायरन अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ये सायरन आवश्यकता के समय आमजन को खतरे की…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।बरहरवा/साहिबगंज। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से हर मंगलवार की भांति आज विधायक कक्ष में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, पीएम एवं अबुआ आवास योजनाओं में लंबित मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा कार्यों, जाति–आय–निवास प्रमाणपत्र, आधार अपडेट तथा बैंकिंग समस्याओं से जुड़ी रहीं। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने आज राजमहल एवं तालझारी प्रखंडों के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में यूएमएस कस्बा, यूपीएस सैद बाजार, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, यूएमएस फूलबङिया, मॉडल स्कूल समेत अन्य कई शिक्षण संस्थान शामिल रहे। इस दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, भवन एवं अवसंरचना, शिक्षकों की उपलब्धता तथा समग्र शैक्षणिक माहौल का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने और नियमित कक्षाएं संचालित करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए…

Read More