Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » अदाणी पावर के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी, 2906 करोड़ का हुआ लाभ, बिजली की बिक्री में 7.4% का इजाफा
    Blog

    अदाणी पावर के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी, 2906 करोड़ का हुआ लाभ, बिजली की बिक्री में 7.4% का इजाफा

    Current KhabarBy Current KhabarOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अदाणी पावर के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी, 2906 करोड़ का हुआ लाभ, बिजली की बिक्री में 7.4% का इजाफा

    30 अक्तूबर : अदाणी पावर लिमिटेड ने सितंबर तिमाही (Q2) में 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,906 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। पिछली वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹3,297.52 करोड़ था।
    कंपनी ने बताया कि खर्च बढ़ने के कारण मुनाफे में कमी आई है। हालांकि, कुल आय बढ़कर ₹14,307.79 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹14,062.84 करोड़ थी।
    अदाणी पावर ने कहा कि आय में यह वृद्धि बिजली की अधिक बिक्री से हुई है, भले ही आयातित कोयले की कीमतें और बाजार दरें कम रहीं। कंपनी का कुल खर्च इस तिमाही में ₹10,341.59 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष ₹9,928.76 करोड़ था।
    अदाणी पावर के सीईओ एस. बी. ख्यालिया ने कहा, “इस तिमाही में भी कंपनी ने स्थिर वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है। हमारी मजबूत लाभप्रदता और तरलता हमें वर्ष 2031-32 तक 42 गीगावॉट क्षमता विस्तार के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगी।”
    कंपनी ने बताया कि उसने 23.7 गीगावॉट के विस्तार के लिए आवश्यक उपकरणों और भूमि की व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा, कंपनी ने SHAKTI योजना के तहत 4.5 गीगावॉट की नई दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (PPA) भी हासिल किए हैं।
    सितंबर 2025 तक अदाणी पावर की कुल संचालन क्षमता बढ़कर 18,150 मेगावॉट हो गई है, जो पिछले साल 17,550 मेगावॉट थी। यह वृद्धि 600 मेगावॉट की विदर्भा इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड के अधिग्रहण से हुई है।
    इस तिमाही में कंपनी ने बिहार राज्य पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 2,400 मेगावॉट की 25 साल की बिजली आपूर्ति समझौता (PSA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह बिजली बिहार के भागलपुर जिले के पिरपैंती में बन रहे नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट से दी जाएगी।
    कंपनी को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) से 1,600 मेगावॉट और कर्नाटक पावर कंपनी लिमिटेड (PCKL) से 570.5 मेगावॉट बिजली आपूर्ति के लिए स्वीकृति पत्र (LOA) भी मिले हैं।
    इसके अलावा, विदर्भा इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड ने महाराष्ट्र डिस्कॉम के साथ 500 मेगावॉट के लिए 5 साल की मध्यम अवधि की PPA पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 1 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी।
    महन एनर्जन लिमिटेड को सिंगरौली (मध्य प्रदेश) स्थित धिरौली खान में संचालन शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इस खान की अधिकतम उत्पादन क्षमता 6.5 मिलियन टन प्रतिवर्ष है।
    कंपनी ने 22 सितंबर 2025 को अपने शेयरों का विभाजन (split) किया है, जिसमें प्रत्येक ₹10 अंकित मूल्य के शेयर को ₹2 अंकित मूल्य के पाँच शेयरों में बदला गया है।
    परियोजनाओं के मोर्चे पर, कंपनी के महन, रायपुर और रायगढ़ के विस्तार कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिनकी प्रगति क्रमशः 73%, 35% और 30% है। वहीं, कोरबा (छत्तीसगढ़) में 1,320 मेगावॉट की परियोजना का निर्माण कार्य भी फिर से शुरू कर दिया गया है। ये परियोजनाएं 2026-27 से 2028-29 के बीच पूरी होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.