Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 में आपकी योजना, आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित।
    Blog

    नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 में आपकी योजना, आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित।

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    लाभुक को चेक प्रदान करते श्याम यादव.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ पाकुड़
    राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को पाकुड़ जिलांतर्गत कुल 5 पंचायतों एवं नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके तहत पाकुड़ प्रखंड के नवादा पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के बनियापसार पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के फुलपहाड़ी पंचायत, महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी पंचायत एवं नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 में शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित पंचायतवासियों से उनकी समस्या एवं मांग का आवेदन प्राप्त किया गया। इसी प्रकार सभी पंचायतों में लोगों से विभिन्न योजनाओं के लाभ में आने वाली परेशानियों से जुड़े आवेदन कलेक्ट किए गए। साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुना गया तथा उसका त्वरित निष्पादन किया गया। जिन आवेदनों का तत्काल प्रभाव से निष्पादन नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारी के द्वारा जल्द से जल्द निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया।

     

    उक्त कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने, श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं पेंशन योजना अंतर्गत नए आवेदकों से पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा पेंशन हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जाँचोपरांत स्वीकृति एवं लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके साथ ही कृषि ऋण माफी योजनांतर्गत लाभुकों के कृषि ऋण माफी हेतु आवेदन प्राप्त कर उन पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया तथा किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया।

    इस दौरान संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों के कार्यकारी मुखिया, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी ग्रामीण जनता समेत अन्य उपस्थित थे।

    #आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार jharkhand news pakur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.