Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » वनोत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, इसके लिए सुदृढ व्यवस्था बनाकर कार्य करने की जरूरत :- अपर समाहर्ता
    News Bihar & Jharkhand

    वनोत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, इसके लिए सुदृढ व्यवस्था बनाकर कार्य करने की जरूरत :- अपर समाहर्ता

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaAugust 1, 2024Updated:August 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहेबगंज
    सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि०, साहेबगंज अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम की अध्यक्षता में सिद्धों कान्हू सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, बिभा सिंह, अध्यक्ष झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी राम कुमार प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कृषि एवं अनुषंगी गतिविधियां तथा वनोपज के व्यापार से बिचौलियों को पूर्ण से समाप्त कर इसका लाभ अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को उनके द्वारा उत्पादित एवं संग्रहित उत्पादों का उचित पारिश्रमिक दिलवाना है।

    उन्होंने कहा कि कृषि से वनोपज जुड़ा हुआ है, गांव में रहने वाले ग्रामीण अपनी अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि कार्यों के साथ- साथ वनोत्पादों का संग्रह कर बिक्री करते हैं, लेकिन खुदरा बिक्री एवं बिचौलिए के कारण उन्हें उचित कीमत नहीं मिल पाता है। इसमें अगर देखें तो कृषि उपज धान, मकई, गेहूं के अलावा आम, कटहल, अमरुद तथा वन उपज गिलोय, कालमेघ, इमली, महुआ, साल बीज, लाह, करंज, चिरौंजी, तसर, बांस, औषधीय वनोत्पाद सहित कई प्रकार के अन्य वनोत्पाद हैं, जिसका उचित मूल्य वहाँ के ग्रामीणों को नहीं मिल पाता हैं। बिचौलिये इनसे कम दाम में खरीदकर इसे बाजार में अधिक मूल्य में बेच दे रहे हैं। इन उत्पादों का सही मूल्य ग्रामीणों और किसानों को मिले, उनके जीवनस्तर में सुधार आ सके, इसके लिए हमें सुदृढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करना है। ताकि ग्रामीण स्तर पर लोगों के जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव हो सके।

    राज्य सरकार द्वारा सहकारी संस्थाओं में सामंजस्य, दिशा निर्देश और योजना कार्यान्वयन के लिए सिद्धो- कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि० का गठन किया गया है। जिसमें जिले के सभी बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लि० (MPCS) को जोड़कर किसानों एवं ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जिले के MPCS को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अपने- अपने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लि० (MPCS) को क्रियाशील बनाएं।

    जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया की सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज संघ का उद्देश्य कृषि एवं अनुसंगी गतिविधियों तथा वनोपज के व्यापार को लैम्प्स / पैकस (अब बहु-उद्देशीय पैकस) के माध्यम से सम्पादित करा कर अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को उनके द्वारा उत्पादित एवं संग्रहित उत्पादों का उचित पारिश्रमिक दिलवाना | ऐसी व्यवस्था करना जिससे कि सदस्यों को सर्वोत्तम लाभ मिले। जिले में सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज प्रोजेक्ट का सफल क्रियान्वयन हो सकेगा, जिला प्रशासन के द्वारा इस दिशा में आवश्यक प्रयास किये जा रहे है।

    वहीं कार्यशाला में आए हुए लैम्पस /MPCS अध्यक्षों एवं सदस्यों को प्रशिक्षक के द्वारा वनोपज के गठन के कारक के साथ साथ इसकी संगठनात्मक संरचना आदि पर विस्तार से जानकारी दिया गया।

    राज्य सहकारी संघ, राँची से आए पदाधिकारी रंजीत गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, सिध्कोफेड, कुमार सौरभ, वरीय सलाहकार द्वारा सिद्धो- कान्हू सहकारी संघ के तकनिकी पहलूवो पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया गया ।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला के सभी प्रखंडों से आये लैम्प्स / पैकस (अब बहु-उद्देशीय पैकस) के अध्यक्ष/सचिव एवं प्रतिनिधि तथा अन्य सहकारी समितियों के पदाधिकारियों सहित एनी सम्बंधित उपस्थित रहे।

    jharkhand news sahebganj
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.