Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » जिले में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू, 7वें व अंतिम चरण में 01 राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होंगे चुनाव।
    News Bihar & Jharkhand

    जिले में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू, 7वें व अंतिम चरण में 01 राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होंगे चुनाव।

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaMarch 16, 2024Updated:March 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहेबगंज
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, साहेबगंज हेमंत सती(भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती(भा०प्र०से०) ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आज अधिसूचना जारी कर निर्वाचन कार्यक्रम प्रकाशित किया गया। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि साहेबगंज जिला 01 राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आता है। उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 7वें व अंतिम चरण में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन की तिथि 07.05.2024, नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 15.05.2024, नाम वापसी की अंतिम तिथि 17.05.2024, मतदान की तिथि 01.06.2024 एवं मतगणना की तिथि 04.06.2024 को निर्धारित किया गया है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि साहेबगंज जिले में कुल 1006( राजमहल विधानसभा, बोरियो विधानसभा एवं बरहेट विधानसभा) मतदान केंद्र में सुचारू रूप से मतदान संपन्न होंगे जिसके लिए जिला प्रशासन तत्पर है, सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    जिसमे जिले के कुल 8 लाख 46 हजार 372 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमे से महिला मतदाता 4 लाख 18 हजार 745 एवं पुरुष मतदाता 4 लाख 27 हजार 614 के अलावा 13 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में कुल 14436 दिव्यांग मतदाता हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 12528मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में मतदान में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए ईडीसी एवं पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था रहेगी। सभी मतदान केंद्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी, बिजली, पानी, शौचालय के सुलभ सुविधा बहाल रहेगी। इसके अलावा मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप सहित अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए टीवी एवं दैनिक समाचार पत्रों में प्रसारित खबरों एवं विज्ञापनों पर विशेष नजर रखी जायेगी। जिला नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 1950 एवं 100 डायल तथा c vigil appपर भी इसकी सूचना दे सकेंगे। मतदाताओं के बीच ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा चूका जा है l ताकि वो अच्छे से अवेयर हो सके। जिले के सभी मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जायेगा। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने हेतु सुगम सुविधा रहेगी। जिले में निर्वाचन से जुड़े सूचनाओं का प्रसार सोशल मीडिया साइट्स के अलावा प्रेस विज्ञप्ति आदि के द्वारा किया जा रहा है। मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों के जरिए जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीप के माध्यम से मतदाता निबंधन, नैतिक मतदान, छूटे हुए मतदाता, दिव्यांग मतदाता आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी एवं बीडीओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं अगर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का कोई भी मामला आता है तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी आर्म्स का भौतिक सत्यापन किया गया है। जिले में वोट के दौरान शराब एवं नगद राशि बांटने पर भी जिला प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सी विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर निगरानी रखी जायेगी। सभी बैंक को निर्देश दिया गया है बड़ी मात्रा में धन का आदान प्रदान करने वालों नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कोषांग सहित सभी कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है, हमारा उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो, इसके लिए आप सबों के सहयोग की भी अपेक्षा है।

    वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव (भा०पु०से०) ने बताया कि निर्वाचन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं केंद्रीय बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी । थाना क्षेत्र में लगातार वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मतदान केंद्रों में माइक्रो आब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जायेगी। जिला प्रशासन स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदान के लिए कृत संकल्पित है।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी ओंकारनाथ स्वर्णकार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनिता किस्कू एवं प्रेस मीडिया के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।

    Election commission jharkhand news sahebganj
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.