Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Example Post
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      Lenovo Unveils IdeaPad Laptops, 5G Internet & a Snapdragon 8cx Chipset

      January 15, 2021

      2021 Apple MacBook Air: Apples New Leak Reveals Razor-thin Redesign

      January 15, 2021
      8.9

      Review: Xiaomi’s New Loudspeakers for Hi-fi and Home Cinema Systems

      January 15, 2021
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      Lenovo Unveils IdeaPad Laptops, 5G Internet & a Snapdragon 8cx Chipset

      January 15, 2021

      2021 Apple MacBook Air: Apples New Leak Reveals Razor-thin Redesign

      January 15, 2021

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Apple has Updated Their Patent to Protect the Use of Mesh Fabrics for its Canopy

      January 15, 2021

      Samsung Announces Galaxy Buds Pro, its Most Premium Earbuds

      January 13, 2021

      A Science Breakthrough Will Help in Extending Life of Your Gadgets

      January 13, 2021

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      Buy the Best Gaming Accessories at Amazon Grand Gaming Days

      January 15, 2021

      PlayStation 5 vs Xbox Series X Review: The ‘Consumer Choice’ Debate

      January 15, 2021

      Tech Details of iMac Pro for 4k Video Editing and VFX

      January 13, 2021

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » ग्रीन हाइड्रोजन: शून्य कार्बन वाले भविष्य की ओर अंतिम कदम
    Blog

    ग्रीन हाइड्रोजन: शून्य कार्बन वाले भविष्य की ओर अंतिम कदम

    Current KhabarBy Current KhabarJanuary 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रीन हाइड्रोजन: शून्य कार्बन वाले भविष्य की ओर अंतिम कदम

    गौतम अदाणी, अध्यक्ष, अदाणी ग्रुप, ने अपने डब्ल्यूईएफ 2024 ब्लॉग में निम्न विचार पेश किए:

    जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन के महत्व पर प्रकाश
    उत्पादन लागत में कमी लाने के लिए वर्टीकल इंटीग्रेशन के माध्यम से अनुकूलन के लिए ग्रीन हाइड्रोजन को व्यापक रूप से अपनाने के महत्व पर चर्चा

    उत्पादन लागत को 3-5 डॉलर प्रति किलोग्राम से घटाकर 1 डॉलर प्रति किलोग्राम करने की बात
    ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन को अपनाना

    अहमदाबाद, 16 जनवरी, 2024: अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष श्री गौतम अदाणी ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 54वीं वार्षिक बैठक के लिए अपने ब्लॉग में भारत जैसे देशों के लिए शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने में ग्रीन हाइड्रोजन के महत्व पर जोर दिया है। इसका शीर्षक “कम लागत: शुद्ध शून्य की राह पर ग्रीन हाइड्रोजन का लाभ लेने की कुँजी” है। इसके माध्यम से श्री अदाणी ने जीवाश्म ईंधन के प्रमुख विकल्प के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन की व्यवहार्यता और क्षमता को दर्शाने का प्रयास किया है, क्योंकि विश्व स्वच्छ और नवीकरणीय भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए तत्पर है।
    इस ब्लॉग को डब्ल्यूईएफ की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है, जिसमें पर्यावरण के साथ ही साथ भारत के विकास के लिए ग्रीन हाइड्रोजन के लाभों पर टिप्पणी की गई है। यह शून्य उत्सर्जन वाले स्वच्छ ईंधन के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन की व्यवहार्यता पर प्रकाश डालता है। ग्रीन हाइड्रोजन विश्व भर में कार्बन तटस्थता के सपने को साकार करने की कुँजी होगी। हाइड्रोजन को एक संभावित ऊर्जा भंडारण माध्यम के रूप में जाना जाता है और यह पानी के साथ ईंधन कोशिकाओं में एकमात्र अपशिष्ट उत्पाद के रूप में बिजली का उत्पादन कर सकता है।
    इसलिए, इसकी क्षमता को पूरी तरह से समझने के लिए, उक्त ब्लॉग उत्पादन की लागत को कम करने हेतु इसे व्यापक रूप से अपनाने के महत्व पर जोर देता है। साथ ही, ग्रीन हाइड्रोजन को किफायती बनाने के लिए विभिन्न नीतिगत समर्थन उपायों की पेशकश भी करता है, और साथ ही संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला को शामिल करके वर्टीकल इंटीग्रेशन के दृष्टिकोण को अपनाता है। पिछड़े इंटीग्रेशन वाली कम्पनियाँ ही विश्व को किफायती ग्रीन हाइड्रोजन उपलब्ध कराने में सक्षम होंगी। ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की लागत को मौजूदा 3-5 डॉलर प्रति किलोग्राम (किग्रा) से घटाकर 1 डॉलर प्रति किलोग्राम करने की सख्त आवश्यकता है, ताकि इसे व्यापक रूप से अपनाया जा सके।

    ग्रीन हाइड्रोजन एक न्यायसंगत समाधान है, इस पर अपने विचार रखते हुए, श्री गौतम अदाणी कहते हैं, “भारत के लिए न्यायसंगत समाधान, एक जीवाश्म ईंधन को दूसरे के साथ परिवर्तित करना नहीं है, बल्कि नवीकरणीय और ग्रीन हाइड्रोजन की तरफ जितनी जल्दी हो सके, रुख करना है। सौर लागत में कमी को ग्रीन हाइड्रोजन के साथ पूरा किया जा सकता है। यह परिवर्तन भारत को ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने और अपने शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार करने में सहायता करेगा। साथ ही, यह आयातित अमोनिया की कीमतों की अनिश्चितताओं को दूर करके खाद्य सुरक्षा में भी योगदान देगा, जो कि उर्वरकों में एक महत्वपूर्ण घटक है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे विश्व को जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से खुद को सुरक्षित करने के अवसर मिलेंगे।”
    उक्त ब्लॉग अग्रणी कंपनियों, नीति निर्माताओं और उद्योग हितधारकों के लिए एक रोडमैप प्रदान करता है, जो उभरते ऊर्जा प्रतिमान द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों और अवसरों को नेविगेट करने में सहायता करता है।

    ग्रीन हाइड्रोजन में अदाणी का सार:
    अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (एएनआईएल) विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी ग्रीन हाइड्रोजन और उससे जुड़े टिकाऊ डेरिवेटिव्स का उत्पादन करने के लिए एंड-टू-एंड समाधान विकसित कर रही है। एएनआईएल की 1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) ग्रीन हाइड्रोजन के पहले प्रोजेक्ट की शुरुआत गुजरात में विभिन्न चरणों में की जा रही है। प्रारंभिक चरण में वित्त वर्ष 2027 तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। बाजार की स्थितियों के आधार पर, एएनआईएल का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में लगभग 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ ग्रीन हाइड्रोजन की क्षमता का 3 एमएमटीपीए तक विस्तार करना है।

    कंपनियों के अदाणी पोर्टफोलियो के बारे में:

    अदाणी पोर्टफोलियो भारत में विविध व्यवसायों का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला पोर्टफोलियो है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद में है। यह लॉजिस्टिक्स (बंदरगाह, हवाई अड्डे, लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और रेल), संसाधन, बिजली उत्पादन और वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा, गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि (वस्तुएँ, खाद्य तेल, खाद्य उत्पाद, कोल्ड स्टोरेज और अनाज साइलो), रियल एस्टेट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, उपभोक्ता वित्त और रक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में काम करता है। अदाणी अपनी सफलता और नेतृत्व की स्थिति का श्रेय ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘भलाई के साथ विकास’ की प्रतिबद्धता को देता है, जो सतत विकास के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत है। अदाणी ग्रुप स्थिरता, विविधता और साझा मूल्यों के सिद्धांतों के आधार पर अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा और समुदायों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks

    Oculus Quest X Headset: Discover a Shining New Star

    January 5, 2021

    iPhone Pro 13 Rumored to Feature 1 TB of Storage

    January 5, 2021

    Fujifilm’s 102-Megapixel Camera is the Size of a Typical DSLR

    January 5, 2021
    Top Reviews
    9.1

    Review: Mi 10 Mobile with Qualcomm Snapdragon 870 Mobile Platform

    By Current Khabar
    8.9

    Comparison of Mobile Phone Providers: 4G Connectivity & Speed

    By Current Khabar
    8.9

    Which LED Lights for Nail Salon Safe? Comparison of Major Brands

    By Current Khabar
    Advertisement
    Demo
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.