Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।साहेबगंज पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने मंगलवार को बरहरवा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की स्थिति का गहन समीक्षा किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में हलचल देखी गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों, मालखाना, शस्त्रागार तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार से जांच की। उन्होंने थाना प्रभारी समेत सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। एसपी ने गश्ती प्रणाली को प्रभावी और लगातार रखने के निर्देश देते हुए कहा…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा 22 से 24 नवंबर तक रांची में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली (एस.जी.एफ.आई) बालक अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में कुल 24 जिलों की टीमें शामिल थीं, जिनमें से साहिबगंज की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया है। टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हजारीबाग की मजबूत टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके पूर्व भी साहिबगंज की टीम ने कई जिलों की टीमों को मात देकर लगातार…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के नया टोला युवा समिति द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ सीजन-4 का इस वर्ष शानदार एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संथाल परगना के सभी 6 जिलों से कुल 129 महिला प्रतिभागियों ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस साहिबगंज जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बरक्कत खान ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की गई। समारोह में अतिथि के रूप में कांग्रेस सहकारिता विभाग झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष शाहनवाज नासिर, प्रखंड…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारतीय कबड्डी संघ द्वारा हरियाणा के सोनीपत में आगामी 27 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज जिले की तीन प्रतिभाशाली बेटियों — पूजा कुमारी, कविता कुमारी और अनामिका कुमारी — का चयन झारखंड राज्य टीम में किया गया है। खिलाड़ियों के साथ जिले के लालू कुमार को राज्य टीम का कोच नियुक्त किया जाना भी जिले के लिए गर्व की बात है। जिले की ये तीनों युवा खिलाड़ी अपनी कुशलता, फिटनेस और खेल भावना के दम…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला प्रशासन द्वारा संचालित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान के तहत सेवा का अधिकार सप्ताहके दूसरे दिन जिलेभर में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति दर्ज की गई। 28 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह में प्रतिदिन विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में शिविर लगाकर लोगों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। विभिन्न प्रखंडों में लगे शिविर आज लगाए गए शिविरों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर इन प्रमुख पंचायतों में आयोजित हुए— सुबह से ही लाभुकों की भीड़ उमड़ी रही और विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन निरंतर…

Read More

‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम समेत कई विकास योजनाओं का उपायुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, पोषण, लोक प्रशासन, जन–वितरण प्रणाली और कौशल विकास से जुड़े कई संस्थानों का बारीकी से आकलन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। दलदली विद्यालय में ‘क्लीन चिट’ शून्य—एक भी शिक्षक नहीं मिला उपस्थित, MDM भी बंद उपायुक्त सर्वप्रथम नव प्राथमिक विद्यालय दलदली पहुँचे, जहाँ स्थिति अत्यंत दयनीय पाई…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरुष नसबंदी अभियान–2025 के तहत जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को “सारथी ऑन व्हील” जागरूकता वाहन को औपचारिक रूप से रवाना किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामदेव पासवान एवं जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी (DLO) डॉ. किरण माला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी परिवार नियोजन विधि है, लेकिन इसके बारे में अभी भी कई भ्रांतियाँ समाज में मौजूद हैं। उन्होंने…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।गोपनीय कार्यालय परिसर में बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग (कार्य प्रमंडल) तथा एन०आर०ई०पी० के तहत संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं रोजगार-उन्मुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उपायुक्त को पिछले बैठक में निदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त हेमंत सती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास तथा रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यों…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला प्रशासन द्वारा “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार से सेवा का अधिकार सप्ताह की औपचारिक शुरुआत हो गई। यह विशेष अभियान 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और नगर क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है। जिले के विभिन्न स्थानों पर लगे शिविरों में मिला लाभपहले ही दिन जिलेभर में लगाए गए शिविरों में ग्रामीणों और आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर विभिन्न प्रमाण पत्रों, सेवाओं और योजनाओं के लिए आवेदन किया।…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।विश्व बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय, नया टोला (पुरानी साहेबगंज) में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं सहित शिक्षकों, बाल संरक्षण इकाई के कर्मियों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विश्व बाल दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने के मकसद से मनाया जाता है। यह दिवस इसलिए भी…

Read More