Author: Gopal Sharma

News reporter for Current Khabar

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा दुर्घटना प्रबंधन में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में iRAD/eDAR से संबंधित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों से आए पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को iRAD (Integrated Road Accident Database) एवं eDAR (Detailed Accident Report) पोर्टल के उपयोग, त्वरित डेटा एंट्री तथा दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह सुनिश्चित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े सभी डेटा को…

Read More

रांची।झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की माइनिंग और एन्वायरन्मेंट उप समिति की संयुक्त बैठक चैम्बर भवन में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित नवीन गजट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के ताजा आदेशों के आलोक में झारखंड सरकार से माइनर मिनरल (लघु खनिज) व्यापारियों को राहत प्रदान करने की दिशा में ठोस पहल करने की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने बताया कि गत सप्ताह माइनिंग एवं एन्वायरन्मेंट उप समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र द्वारा जारी गजट…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।रविवार देर रात कोटालपोखर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-03 पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति कोयला लदी खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया, जहां ऊपर से गुजर रहे 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति काफी देर तक आग की लपटों में तड़पता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए ऊपर नहीं चढ़ सका क्योंकि डब्बे के ऊपर बिजली का खतरनाक तार था, जिससे किसी की भी जान जा…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को साहिबगंज कारा परिसर में एक विशेष मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कारा में कार्यरत सभी गृहरक्षकों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें एचआईवी/एड्स से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान सीमित बंदियों को भी एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने, सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने हेतु प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों द्वारा आयोजित जागरूकता सत्र में एड्स से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए रोकथाम, लक्षण और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।झारखंड सशस्त्र पुलिस की 21वीं क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन JAP-2 रांची में 25 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक भव्य रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित सशस्त्र पुलिस बल की टीमों एवं खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साहिबगंज जिला स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल संख्या 9 (JAP-9) की टीम ने भी समादेष्टा महोदया श्रीमती कुसुम पुनिया के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। JAP-9 के जवानों ने कई प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। JAP-9 का शानदार प्रदर्शन —…

Read More

गोपाल शर्मापाकुड़, हिरणपुर।हिरणपुर प्रखंड में स्थित झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के आवासीय कार्यालय में आज हजारों की संख्या में पत्थर खदान मजदूर पहुँचे और अपने रोजगार संकट से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। मजदूरों ने बताया कि पत्थर खदानों में कार्य करके ही वे अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे, लेकिन हाल के दिनों में खदानों के बंद होने से उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मजदूरों की व्यथा सुनकर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम तुरंत हरकत में आए और जिले के उपायुक्त मनीष कुमार समेत कई वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।उधवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय, बेगमगंज में प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों से अवैध रूप से राशि वसूले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीण दक्षिण बेगमगंज निवासी अभिभावक तपन कुमार बसाक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, उधवा को लिखित आवेदन देकर प्रधानाध्यापक सुरोजीत दास उर्फ़ बुलेट के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावक तपन बसाक के अनुसार, उनके तीन बच्चे — देवकुमार बसाक (वर्ग 10), पूजा कुमारी बसाक (वर्ग 9) और शांतनु कुमार बसाक (वर्ग 6) — इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यापक एडमिशन चार्ज एवं अन्य मदों के…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिले में प्रस्तावित हवाई अड्डा निर्माण परियोजना को लेकर आज दिल्ली से पहुँची छह सदस्यीय उच्च स्तरीय विशेषज्ञ टीम ने मौजा हाजीपुर बिट्टा स्थित चिह्नित भूमि का विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया। टिम के भौतिक निरीक्षण हेतु अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं सदर सीओ बास्कीनाथ टुडू प्राधिकृत किए गए हैं। टीम ने स्थल पर पहुँचकर पूरे क्षेत्र का तकनीकी मूल्यांकन किया और परियोजना की व्यवहार्यता से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं का अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने विशेष रूप से रनवे निर्माण के लिए आवश्यक भू-आकृति, भूमि की मजबूती, मिट्टी की गुणवत्ता तथा संभावित अवरोधों का परीक्षण…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय साहिबगंज में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संविधान की भावना, उद्देश्यों और मूल सिद्धांतों के प्रति निष्ठा प्रकट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) श्री अखिल कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान श्री अखिल कुमार ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कराया। उन्होंने कहा कि “संविधान हमारे देश का सर्वोच्च विधान है, जो प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय के साथ-साथ विचार एवं अभिव्यक्ति की…

Read More

गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।भारत के संविधान दिवस पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज सहित जिले के सभी थानों एवं विभिन्न पुलिस कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया गया। अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में प्रस्तावना दोहराते हुए संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यपालन की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः निर्धारित समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई, जहां वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस का औपचारिक आयोजन संपन्न हुआ। इसके बाद जिले के बरहरवा, राजमहल, उधवा, तीनपहाड़, तालझारी, बरहेट, बोरियो, राधानगर, जिड़वाबाड़ी, मुफ्फसिल, नगर थाना सहित सभी थानों में एक साथ प्रस्तावना का…

Read More