Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Gopal Sharma
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण, संविधान के प्रति निष्ठा की ली गई शपथ गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष माननीय श्री अखिल कुमार के नेतृत्व में तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज/ बरहड़वा।राष्ट्रीय आयुष मिशन, झारखंड के तत्वावधान में साहेबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव में सोमवार को एक दिवसीय ‘आयुष ग्राम शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना एवं आम लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। यह शिविर दिनांक 24 जनवरी 2026 को रतनपुर में आयोजित किया गया, जो मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के मार्गदर्शन एवं सरकारी सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य समारोह स्थल सिद्धो-कान्हो स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल पुलिस जवानों, चौकीदारों एवं एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों द्वारा किए गए अंतिम पूर्वाभ्यास को देखा। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों ने अनुशासन और समन्वय के साथ अभ्यास किया, जिसका नेतृत्व सार्जेंट मेजर एवं सार्जेंट द्वारा किया…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज के तत्वावधान में जिले भर में बालिका सशक्तिकरण एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना, बालिकाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास से जुड़े विषयों पर लोगों को संवेदनशील बनाना…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर पाइप रोड में ट्रेनों से चोरी हुए सामानों की अवैध खरीद-बिक्री के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज को 18 जनवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना एवं आरपीएफ साहेबगंज की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित छापामारी दल ने अखिलेश कुमार भगत के हबीबपुर पाइप रोड स्थित आवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अंदर छुपाकर रखे गए कई कीमती सामान बरामद…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को साहिबगंज प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत स्थित आर्सेनिक प्रभावित डिहारी गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों के लिए निर्मित चार ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया और पेयजल उपलब्धता तथा योजनाओं के नियमित संचालन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि डिहारी गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति दो किलोमीटर दूर रक्सी स्थान से बिछाई गई पाइपलाइन के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित जल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए सभी…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी–अपनी समस्याएँ जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी आवेदकों की बात गंभीरता से सुनी और तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त श्री सती ने स्पष्ट कहा कि “जनता की सुनवाई जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी द्वारा लापरवाही या देरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” जनता दरबार में आये हुए आवेदकों द्वारा जिन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया, उनमें शामिल थे—…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहिबगंज।जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री हेमंत सती ने आज समाहरणालय परिसर स्थित EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) के सुरक्षित रखरखाव, प्रबंधन एवं निगरानी से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन पर विशेष जोर दिया। उपायुक्त ने वेयरहाउस की भौतिक सुरक्षा, एक्सेस कंट्रोल, फायर सेफ्टी सिस्टम, तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वेयरहाउस में स्थापित सभी सुरक्षा प्रणालियों का नियमित…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंज।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, राँची के तत्वावधान में आज सिद्धो–कान्हू सभागार, साहेबगंज में जिला नियोजनालय–सह–मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की और अपने कौशल एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर तलाशे। मेले में कुल 16 प्रतिष्ठित नियोजक पहुंचे, जिनमें से 06 निजी क्षेत्र के नियोजक साहेबगंज जिले से शामिल हुए। विभिन्न कंपनियों की ओर से Sales Executive, Manager, Computer Operator, Sales Development Executive, Mobilizer, GDA Trainer, SMO Trainer, Digital Mitra, Assistant Electrician,…
गोपाल शर्माझारखंड/ साहेबगंज।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के तत्वावधान में और माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री अखिल कुमार के मार्गदर्शन में एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन साहेबगंज स्थित नेत्रहीन एवं स्पैस्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री विश्वनाथ भगत ने दिव्यांग छात्रों और उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि “दिव्यांग होना किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं, बल्कि यह विशेष क्षमता और विशिष्टता का प्रतीक है।” उन्होंने…
