Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » दलदली विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर भड़के उपायुक्त; विद्यालय प्रबंधन समिति भंग
    News Bihar & Jharkhand

    दलदली विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर भड़के उपायुक्त; विद्यालय प्रबंधन समिति भंग

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaNovember 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम समेत कई विकास योजनाओं का उपायुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहिबगंज।
    जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, पोषण, लोक प्रशासन, जन–वितरण प्रणाली और कौशल विकास से जुड़े कई संस्थानों का बारीकी से आकलन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

    विद्यालय का निरीक्षण करते उपायुक्त

    दलदली विद्यालय में ‘क्लीन चिट’ शून्य—एक भी शिक्षक नहीं मिला उपस्थित, MDM भी बंद

    उपायुक्त सर्वप्रथम नव प्राथमिक विद्यालय दलदली पहुँचे, जहाँ स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई।

    • विद्यालय में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं था।
    • मध्याह्न भोजन (MDM) के तहत भोजन नहीं तैयार किया गया था।
    • प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित दिखाई दी। इस गंभीर लापरवाही पर उपायुक्त ने संबंधित शिक्षकों एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
    • विद्यालय में कुप्रबंधन पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) को तत्काल भंग करने का आदेश जारी किया।

    उधवा प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का निरीक्षण

    इसके बाद उपायुक्त उधवा प्रखंड कार्यालय पहुँचे, जहाँ सेवा का अधिकार सप्ताह अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
    इस क्रम में उन्होंने:

    • विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जन–सुविधा स्टॉलों का निरीक्षण किया।
    • जनता से सीधे शिकायतों एवं सेवा उपलब्धता की जानकारी ली।
    • अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।


    मोहनपुर विद्यालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर लक्ष्मीपुर का भी निरीक्षण

    उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लक्ष्मीपुर में

    • आधारभूत सुविधाओं,
    • स्टाफ की उपस्थिति,
    • सेवा–प्रदान की गुणवत्ता,
    • अभिलेख संधारण की विस्तृत समीक्षा की।

    उन्होंने दोनों संस्थानों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

    खाद्यान्न गोदाम में भंडारण व्यवस्था और निकासी पंजी की जांच

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के गोदाम का भी दौरा किया।
    इस क्रम में उन्होंने:

    • आगत–निकासी पंजी,
    • भंडारण व्यवस्था,
    • खाद्यान्न उठाव एवं वितरण प्रणाली की गहन जाँच की।


    उपायुक्त ने खाद्यान्न की सुरक्षित भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

    STEM Based Craft Training और Water Hyacinth प्रोजेक्ट का मूल्यांकन

    अंत में उपायुक्त ने

    • STEM Based Craft Training Programme,
    • Water Hyacinth प्रोजेक्ट,
    • Udhwa Lake Bird Sanctuary क्षेत्र में चल रहे कौशल एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों
      का भी निरीक्षण किया।


    उन्होंने इन पहलों को युवाओं एवं स्थानीय समुदायों के लिए उपयोगी बताते हुए इनके कार्यान्वयन को और गति देने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    DC jharkhand news sahebganj आकस्मिक निरीक्षण कार्रवाई विद्यालय प्रबंधन समिति भंग शिक्षा विभाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.