Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का हुआ आयोजन
    Blog

    बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का हुआ आयोजन

    Current KhabarBy Current KhabarNovember 4, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का हुआ आयोजन

    कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्मशाला का किया उद्घघाटन

    भारी बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान का सरकार कर रही आंकलन ,जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचाई जाएगी मदद

    _श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की,मंत्री ,कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

    कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के आर्थिक विकास के लिए तत्पर है। इस वर्ष हमलोगों की अपेक्षा थी कि किसानों के लिए अच्छा साल रहेगा लेकिन भारी बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ है। सरकार नुकसान का आंकलन कर रही है और जल्द से जल्द किसानों तक मदद पहुंचाई जाएगी । वे मंगलवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित रबी फसल कर्मशाला के अवसर पर बोल रहीं थी । इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कृषि से संबंधित जानकारी हेतु रबी कर्मशाला पुस्तक का विमोचन किया।

    किसानों के जीवन में बदलाव की दिशा में प्रयास करें

    मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्मशाला में उपस्थित सभी जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य कृषि अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसानों के संपर्क में रहें । आप लोगों की सवेदनशीलता किसानों के साथ रहनी चाहिए । उन्होंने कहा कि आप प्रखंड कृषि पदाधिकारी , अंचलाधिकारी,पंचायत सचिव से संपर्क कर आने वाले खरीफ कर्मशाला में अपने जिलों के ऐसे 200 किसानों की सूची बना कर लेकर आयें जिसके जीवन में आपने बदलाव लाया हो। उन्होंने कहा कि सरकार की सवेदनाएँ किसानों के साथ है और राज्य सरकार की मंशा है कि वे राज्य के हर एक किसान तक अपनी पहुँच बनायें और इसमें आप सभी अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। आपके स्टेकहोल्डर किसान हैं । किस तरह आप उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा लाभ पहुंचा रहे हैं इस पर आत्ममंथन करें । उन्हें समय पर बीज उपलब्ध करायें । महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दें ।

    किसानों को केसीसी लोन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

    श्रीमती तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार का केसीसी लोन का लक्ष्य 25 लाख के विरुद्ध सिर्फ 5 लाख तक ही हो पाया है । इसे बढ़ाने का प्रयास करें , किसानों को आवश्यकता के अनुसार ऋण दें ताकि वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।

    कृषि का एक कैलेंडर तैयार कर उस टाइमलाइन अनुसार काम करें

    कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि कर्मशाला का मुख्य उद्देश्य रबी फसल की खेती से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी उन तक पहुंचे ताकि उनकी पैदावार बढ़े और वे लाभान्वित हों ।रबी-खरीफ फसल का कैलेंडर पहले से तय हो। कृषि का एक कैलेंडर ऐक्टिव हो ताकि समय से किसानों को बीज डिस्ट्रिब्यूटीन आदि कार्य हों। किसान के खेती की तैयारी समय पर हो रही हैं या नहीं इसका टाइमलाइन तैयार होना चाहिए । ताकि सीजन मिस ना हो। जिला में अनकवर्ड एग्रीकल्चर एरिया की पहचान कर कैसे उसे खेती योग्य बनायें , जिला कृषि पदाधिकारी इस पर एफर्ट करें । जिला में एग्रीकल्चर का पोटेंशियल का पूरा उपयोग करना है । पदाधिकारी को जवाबदेह होना होगा कि जिलों में मौजूद संसाधन का उपयोग खेती में हो रहा है या नहीं । एक इंटीग्रेटेड एप्रोच बहुत जरूरी है । जहाँ किसान सभी संसाधन मौजूद रहने के बाद भी खेती नहीं करते है तो उन्हें जागरूक करना होगा । अच्छा रिजल्ट मतलब अच्छा उत्पादन और अच्छा उत्पादन मतलब अच्छी आय । सॉइल हेल्थ कार्ड की भी जानकारी किसानों को दें। जनसेवक की मदद लें किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में । 15 नवंबर को राज्य सरकार स्थापना दिवस के दिन से ही आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलेगा । इस दौरान काफ़ी भीड़ रहती है इसका लाभ लें किसानों को जागरूक करें और रबी फसल में बेस्ट से बेस्ट रिजल्ट दें ।

    कुलपति बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ एससी दुबे ने कहा कि रबी फसल की खेती की जानकारी किसानों को देने में यह कर्मशाला बहुत उपयोगी साबित होगा । उन्होंने बताया कि कैसे अधिक बारिश होने के कारण किस प्रकार से फसलों को नुकसान हुआ है । धान जो ख़राब हो गया है उसे हटाएं और रबी की फसल को लायें और कैसे अधिक बारिश से जो नमी है वो रबी के लिए अच्छा है उसकी जानकारी दें । किसानों को क्वालिटी सीड दें और सीड ट्रीटमेंट की जानकारी अवश्य दें । मॉइस्चर को रबी की खेती में लाभ लें । रबी के फसल की खेती मॉइस्चर रहते करने की सलाह दें ।

    निदेशक गव्य श्री ज़ीशान क़मर ने कहा कि इस बार वर्षा अधिक होने के कारण फसल को नुक़सान हुआ है पर इससे जो नमी है वो रबी की फसल के लिए फायदेमंद है । किसानों को तकनीकी रूप से जो जानकारी उपलब्ध कराना है वो इस कार्यशाला के माध्यम से सहायक होगा । किसानों को उन्नत किस्म के बीज के बारे में जानकारी दें। आधुनिक तकनीकों से उन्हे अवगत करायें और बीज ट्रीटमेंट के बारे में उन्हें तकनीकी जानकारी दें । मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी देने में इस तरह का कर्मशाला मिल का पत्थर साबित होगा । कीट प्रबंधन की जानकारी दें । किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने में जिला कृषि पदाधिकारी सहायक होंगे ।

    निबंधक सहयोग समितियां श्री शशि रंजन ने कहा कि फसल बीमा योजना से किसानों को किस तरह लाभान्वित किया जाए इस पर फोकस किया जा रहा है । किसान फसल बीमा योजना पर पूरा ध्यान दें । ताकि मौसम के कारण यदि फसल को नुकसान होता है तो उसकी भरपाई हो सके ।

    निदेशक उद्यान श्रीमती माधवी मिश्रा ने कहा कि यह कर्मशाला आने वाले रबी फसल की खेती पर फोकस है । सरकार कृषि को लेकर गंभीर है । सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए तत्पर हैं। इस वर्ष अधिक बारिश से फसल को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य उत्पादन और उत्पादक दोनों को बढ़ाने के साथ साथ किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस है।

    विशेष सचिव कृषि विभाग श्री प्रदीप हजारी ने कहा कि सुखाड़ के लिए तो हम सभी प्रीपेयर रहते हैं लेकिन इस साल अधिक बारिश हुई है। और फसलों को नुकसान भी हुआ । अब इसे हम सबको उभरना है और किसानों को जानकारी देना है कि अभी रबी के फसल के लिए मौसम बहुत अच्छा है और इसमें अच्छे पैदावार की उम्मीद है। रबी की क्रॉप को नुकसान होने से बचाने के लिए क्या उपाय करें इसके लिए किसानों तक सभी जानकारी मुहैया कराने की दिशा में कदम उठायें जायें ।

    तकनीकी सत्र

    बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ अरुण कुमार ने तिलहन की खेती पर प्रकाश डाला । इस वर्ष काफ़ी वर्षा हुई और देर तक हुई और खेतों पर अभी तक धान की फसल है। तिलहन पूरे राज्य के 6.22 हेक्टेयर में खेती होती है और 86 प्रतिशत कवरेज करना हैं। खरीफ में अनुवाद क्रॉप कैलेंडर बनाना पड़ेगा । जीरो कॉस्ट टेक्नोलॉजी के आधार पर खेती करने पर जोर दिया और बताया कि कैसे तिलहन की खेती को बढ़ा सकते हैं। बिरसा बाबा मस्टर्ड वन के बीज सहित अन्य वेराइटी को भी अपनाने पर जोर दिया । रबी फसल की उन्नत खेती किसान कैसे करें ताकि जायदा से जायदा पैदावार प्राप्त हो इस पर प्रकाश डाला ।

    बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ कमलेश कुमार ने चने की उन्नत खेती के बारे में प्रकाश डाला । बताया कि समय से बीजों की बुवाई करें । उन्नत किस्म के बीजों का चयन करें । 120-130 दिनों में जो बीज पक जाए ऐसे बीजों का चयन करें । लागत भी कम हो और उपज ज़्यादा से ज़्यादा हो किसानो की इसकी सलाह दें। फल लगने से पहले एक सिचाईं और फली लग जाने के बाद एक सिचाईं करें ।

    बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ सूर्य प्रकाश ने गेहूँ की उन्नत खेती के बारे में प्रकाश डाला । नवंबर में पहले सप्ताह से लेकर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक हम गेहूँ को कंटीजेंस खेती के तौर पर गेहूं की खेती कर सकते हैं। हमारे पास अच्छी किस्म की वेराइटी है जिसमे कम पानी में भी अच्छी पैदावार कर सकते हैं। जहाँ चना और मस्टर्ड नहीं लगा पायें वहाँ हम गेहूँ की खेती कर सकते हैं । गेहूँ की वेरियटी के बारे में भी जानकारी दी ।

    इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण, बीएयू के अधिकारीगण एवं जिले से आए सभी कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.