Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में सुनी गई जनसमस्याएं, लाभुकों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
    News Bihar & Jharkhand

    जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में सुनी गई जनसमस्याएं, लाभुकों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaOctober 7, 2025Updated:October 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोरियो में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धनंजय सोरेन हुए मुख्य अतिथि

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहिबगंज।
    बोरियो प्रखंड मुख्यालय में आज जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक धनंजय सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अपर समाहर्ता श्री गौतम भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा किए।

    कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक श्री सोरेन ने उपस्थित आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनता द्वारा रखी गई विभिन्न जनसमस्याओं पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

    परिसंपति वितरण करते विधायक

    इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान—

    • अबुआ आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों को आवास संबंधी दस्तावेज सौंपे गए।
    • पेंशन योजना के तहत पात्र लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
    • नव चयनित सेविका एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
    • मनरेगा योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण कर लाभार्थियों को सशक्त किया गया।
    • शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
    • जेएसएलपीएस के तहत आजीविका सखी मंडल को ₹28 लाख का चेक प्रदान किया गया।

    इसके साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से जनसेवा स्टॉल लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी शिकायतें एवं आवेदन दर्ज कराए।

    कार्यक्रम में ग्रामीण जनता, जनप्रतिनिधि, पंचायत स्तर के पदाधिकारी और कई विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि ऐसे जन-कल्याणकारी आयोजन सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। इससे जनता और शासन के बीच की दूरी घटती है तथा पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति मिलती है।

    jharkhand news sahebganj धनंजय सोरेन बोरियो विधायक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.