Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » अवैध खनन पर CBI का फिर से छापा , जिले के 8 ठीकानों पर चल रही छापेमारी।
    News Bihar & Jharkhand

    अवैध खनन पर CBI का फिर से छापा , जिले के 8 ठीकानों पर चल रही छापेमारी।

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaNovember 5, 2024Updated:November 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहेबगंज

    1250 करोड़ की अवैध पत्थर खनन की शुरू हुई केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच साहिबगंज जिले में लगातार बढ़ती जा रही है. अवैध खनन मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के मुख्य गवाह रहे विजय हाँसदा की गवाही से पलटने के पश्चात उच्च न्यायालय रांची के आदेश के बाद उक्त जांच की कड़ी में सीबीआई की टीम द्वारा लगातार साहिबगंज के विभिन्न 8 स्थानों पर छापेमारी कर रही है । छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम द्वारा बरहड़वा के भगवान भगत, सब्रतो पाल, कृष्णा साहा तथा मिर्जाचौकी के संजय जयसवाल, रंजन वर्मा, ट्िकल भगत, पतरू सिंह एवं उधवा के महताब आलम के ठिकानों पर सबूत को खंगाली। मामले में CBI ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सीबीआई ने अवैध पत्थर खनन से जुड़े एक मामले में तीन राज्यों में फैले लगभग 20 स्थानों पर तलाशी ली; तलाशी के दौरान 60 लाख से अधिक नकदी, 1 किलोग्राम से अधिक सोना एवं 1.2 किलोग्राम चांदी, 61 जिंदा कारतूस आदि बरामद किए गए I

    मिर्जाचौकी पहुंची CBI की टीम

    सीबीआई झारखंड राज्य में संगठित अवैध पत्थर खनन से संबंधित एक मामले की जारी जांच में झारखंड (रांची में तीन स्थान, गुमला में एक स्थान एवं साहेबगंज में तेरह स्थान), पश्चिम बंगाल (कोलकाता में दो स्थान) तथा बिहार (पटना में एक स्थान) सहित तीन राज्यों में फैले लगभग 20 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

    अब तक की तलाशी में 60 लाख रु. से अधिक का नकद, 1 किलोग्राम से अधिक सोना, 1.2 किलोग्राम चांदी, सोने के आभूषण, मोबाइल, 61 जिंदा कारतूस (9 मिमी), संपत्तियों से संबंधित बिक्री विलेख (Sale Deeds), निवेश एवं मुखौटा कंपनियों से संबंधित दस्तावेज, समझौता पत्र और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

    सीबीआई ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के दिनांक 18/08/2023 के आदेश के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के साथ पठित धारा 34, 379, 323, 500, 504 एवं 506, आर्म्स एक्ट की धारा 27, एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(5) एवं झारखंड खान एवं खनिज रियायत नियम 2004 की धारा 4/54 के तहत दिनांक 20/11/2023 को तत्काल मामला दर्ज किया था।

    जांच से पता चला कि साहेबगंज जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन गतिविधियों के फलस्वरूप सरकार को मुख्य रूप से रॉयल्टी का भुगतान न किए जाने एवं खनन कानूनों के उल्लंघन के कारण काफी नुकसान हुआ।

    फील्ड अन्वेषण( Field investigations) से पता चलता है कि प्रमुख व्यक्ति एवं संस्थाएं कथित तौर पर इस ऑपरेशन में संलिप्त थी, उन्होंने अपनी गतिविधियों को छिपाने व अवैध रूप से प्राप्त संसाधनों/धन को पथान्तरित( Divert ) करने हेतु कई तरीके अपनाए। प्रारंभिक जांच में ऐसे साक्ष्य एकत्र किए गए, जिनसे पता चला कि अवैध खनन गतिविधि को अंजाम देने एवं इस प्रकार प्राप्त आय को छिपाने के लिए प्रमुख व्यक्तियों और फर्मों की संलिप्तता व सांठगांठ थी।

    आज की तलाशी, उन संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों में की जा रही है, जिनकी भूमिका आगे की जांच के दौरान सामने आई है। इस मामलें में जाँच जारी हैl

    क्या है पूरा मामला
    सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय से विजय हॉसदा बनाम झारखंड सरकार व अन्य से संबंधित याचिका में 18 अगस्त 2023 को जारी आदेश पर पीई दर्ज की थी। इसके शिकायतकर्ता विजय हॉसदा ने अपनी उक्त याचिका वापस लेने संबंधित कोर्ट में आईए दाखिल की थी जिस पर कोर्ट ने सीबीआई को प्रारंभिक जांच पीई के लिए आदेश दिया था। सीबीआई में विजय हसदा के साहिबगंज के एससी एसटी थाने में 1 दिसंबर 2022 को दर्ज केस के आरोपीतो में विष्णु प्रसाद यादव, पवित्र कुमार यादव, राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुदेश मंडल व पंकज मिश्रा शामिल था। इन पर अवैध खनन एससी – एसटी, मारपीट, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोप है। इन पर साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध पत्थर खनन करने व अवैध संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है। सीबीआई ने प्रारंभिक जांच के बाद इन पूरे मामलों को विस्तृत जांच के लायक पाया और सभी आरोपितों के विरुद्ध नियमित केस दर्ज करने की कार्रवाई की। सीबीआई ने दर्ज केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के डीएसपी केके सिंह को दी गई थी।

    ज्ञात हो की सीबीआई को उच्च न्यायालय रांची से मिले आदेश के विरुद्ध पंकज मिश्रा ने उच्चतम न्यायालय दिल्ली में उच्च न्यायालय झारखंड के आदेश को खारिज करने की अपील की थी परंतु उच्चतम न्यायालय दिल्ली द्वारा अपील को ही खारिज कर दिया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने जिले में अपना जांच आरंभ कर दिया अब देखना यह है कि सीबीआई की इस जांच में क्या कुछ निकाल कर सामने आता है।

    CBI DC jharkhand news RANCHI sahebganj अवैध खनन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.