Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » फिर एक बार हेमंत सोरेन को यादकर भावुक हुई कल्पना मुर्मू।
    News Bihar & Jharkhand

    फिर एक बार हेमंत सोरेन को यादकर भावुक हुई कल्पना मुर्मू।

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaMarch 10, 2024Updated:March 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहेबगंज

    मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग तथा पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग , झारखंड सरकार श्री हफीजुल हसन बरहेट प्रखंड के नवगछिया मैदान एवं पतना प्रखंड के कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

    इस दौरान नवगछिया मैदान पहुंचते ही कल्पना सोरेन जी वीर शहीद सिद्धो कान्हू की पावन धरती भोगनाडीह पहुंच कर शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किये। इस क्रम में अपने संबोधन के समय हेमंत सोरेन को यादकर भावुक हो गईं। कल्पना मुर्मू को भावुक होता देख उपस्थित भीड़ जमकर नारे बाजी करने लगी, इस क्रम में लोग नारा लगाते हुए कहा “जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा” जैसे नारे बाजी करने लगे।

    कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार चाहे अबुआ आवास हो , चाहे पेंशन योजना हो, चाहे कब्रिस्तान घेराबंदी हो ,चाहे मदरसा हॉस्टल का निर्माण हो, कोई भी प्रदेश इतना कार्य नहीं किया है जितना की हमारा प्रदेश के सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है । पिछले 1 वर्ष में 871 कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया गया है जो यह एक रिकॉर्ड है। अभी भी पूरे प्रदेश में 45 हॉस्टल का निर्माण प्रक्रियाधीन है। योजनाओं को धरातल पर लाना हमारा संकल्प है प्रदेश के हर एक जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। हमारी सरकार पूरे झारखंड प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है । हमारी सरकार झारखंड के सभी लोगों के विकास के प्रति कृत संकल्प है।

    कार्यक्रम में सांसद विजय हाॅसदा , कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया
    इस दौरान नवगछिया मैदान पहुंचते ही कल्पना सोरेन जी वीर शहीद सिद्धो कान्हू की पावन धरती भोगनाडीह पहुंच कर शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किये। इस क्रम में अपने संबोधन के समय हेमंत सोरेन को यादकर भावुक हो गईं। कल्पना मुर्मू को भावुक होता देख उपस्थित भीड़ जमकर नारे बाजी करने लगी, इस क्रम में लोग नारा लगाते हुए कहा “जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा” जैसे नारे बाजी करने लगे।

    मंत्री बरहेट प्रखण्ड में ग्रामीण विकास विभाग (जेएसएलपीएस) अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 05 संकुल स्तरीय को सखी मंडल को 44 लाख, उत्पादक समूह की स्थापना निधि एवं कार्य शैली पूंजी अंतर्गत 02 उत्पादक समूह को 4 लाख, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत ज्योति हेंब्रम, आशा प्रिया मरांडी, संजू हेंब्रम, शांति सोरेन, सोनिया सोरेन, सुनीता सोरेन को योजना के अंतर्गत राशि को उनके खाते में भेजी गई । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सलगी सोरेन एवं सैमसंग खातून को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया । मनरेगा योजना अंतर्गत प्रशांत मुर्मू, मनोज हाजरा, बाबू धन मरांडी, सोमाय बास्की, हीरमुनी देवी, बिरजू मङैया, जिओ हांसदा, बाबूधान हेंब्रम को स्वीकृति पत्र दिया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना अंतर्गत बीवी सोनाभान, सुरतन नेशा, रशिमा बीबी,जहुरन बीवी, नूरजहां बीवी,नुरहजा बीबी को लाभ मिला। सर्वजन पेंशन अंतर्गत मक्कू मरांडी, लुखी किस्कू, मैनो मरांडी, होपोनमय मरांडी, तालामय मरांडी को पेंशन की राशि उनके खाते में भेजी गई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत दिलीप चौधरी, खगेंद्र दास, कमल दास ,बलराम बुगती, पलटन मरांडी को तीन पहिया वाहन वितरण किया गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चंपा देवी, गुड़िया देवी, मोनिका देवी, सुहागनी सोरेन, बाहामुनी हेंब्रम को बकरा विकास योजना का लाभ दिया गया।

    इसके अलावा मंत्री आईटीडीए कल्याण विभाग द्वारा 09 योजनाओं, एनआरईपी द्वारा 13 योजनाओं का शिलान्यास किया गया तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 243 योजनाओं का उद्घाटन एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अंतर्गत 09 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

    मंत्री द्वारा पतना प्रखण्ड में कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में ग्रामीण विकास विभाग (जेएसएलपीएस) योजना के तहत सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 04 सखी मंडल को एवं उत्पाद समूह की स्थापना निधि एवं कार्यशैली पूंजी हेतु 01सखी मंडल को लाभ मिला। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत लिली मरांडी, रिंकी मुर्मू, पुलिमा मरांडी ,सोना मरांडी, चांदनी कुमारी को उनके खाते में योजना की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत जेनिक मुर्मू तथा द्रोति सोरेन को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। मनरेगा योजना अंतर्गत सुमित्रा देवी, चंचला देवी ,सविता देवी, सारिका बीवी,रहमति बीबी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया ।अबुआ आवास योजना अंतर्गत रापी बेसरा, लुखी सोरेन, द्रौपदी देवी, नमिता देवी, सुशीला देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना अंतर्गत समिया सोरेन, चांद मुनि सोरेन, मामफली हांसदा, ममता देवी,रिंकी कुमारी को लाभ दिया गया। सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत चंद्राय हेंब्रम, अस्तोभी देवी, सिदे हेंब्रम, होपनमय हेंब्रम, टेरेसा टुडू को पेंशन की राशि उनके खाते में भेजी गई। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत खैदे हांसदा, कान्हू मरांडी, प्रमोदनी हांसदा, मैसा पहाड़िन, चांदी पहाड़िन को बकरा विकास योजना का लाभ दिया गया।

    माननीय मंत्री पतना प्रखंड में आईटीडीए कल्याण विभाग द्वारा 07 योजना, NREP की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया गया साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत 188 योजनाओं का उद्घाटन एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा 01 योजना का उद्घाटन किया गया।

    कार्यक्रम से पूर्व माननीय मंत्री एवं माननीय सांसद द्वारा भोगनाडीह स्थित सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, भूमि उप समाहर्ता जयवर्धन कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तर पदाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

    jharkhand news JMM sahebganj चंपई सोरेन सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026

    सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

    February 13, 2026

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.