Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत:- आलमगीर आलम
    Blog

    अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत:- आलमगीर आलम

    Gopal SharmaBy Gopal SharmaJanuary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपाल शर्मा
    झारखंड/ साहेबगंज

    राहुल गाँधी जी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 2 फरवरी 2024 को झारखण्ड में प्रवेश कर रहा है. झारखण्ड में पाकुड़ जिला से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज़ हो रहा है. ऐसे में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पुरजोर मेहनत करते दिखाई पड़ रहे हैं. वे केंद्र और प्रदेश के नताओ के संग यात्रा के मार्ग का निर्धारण तथा निरिक्षण के साथ साथ अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के साथ सभा कर यात्रा से संबंधित जरूरी दिशानिर्देश दे रहे हैं. उसी क्रम में आज इस्लामपुर स्थित माननीय मंत्री जी के आवास पर जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में जिला के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ साथ जिला कांग्रेस कमिटी, प्रखंड कमिटी, सभी विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए एक अहम बैठक रखी गई जिसमें माननीय ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब मुख्य रूप से शामिल रहे. माननीय मंत्री जी की उपस्थिति में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्‍तृत चर्चा की गई।

    इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में आगाज पाकुड़ जिला से होने जा रहा है. ये हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है लेकिन साथ ही हमारी जिम्मेदारीयां भी ज्यादा है. आप सबके सहयोग से हमने हमेशा सभी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाहन किया है. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की झारखण्ड में शुरुआत भी कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा हमारे पाकुड़ विधानसभा अंतर्गत श्रीकुण्ड मैदान से किया गया था जिसे आप सभी ने कड़ी मेहनत कर उस कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया था. इससे पहले भी आपने सारे कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया है. मुझे आप सभी पर पूरा यकीन है कि जैसे ही राहुल गाँधी जी बंगाल की सीमा से झारखण्ड की सीमा में प्रवेश करेंगे हम सभी मिलकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बना देंगे. हमें बंगाल की सीमा पर उनका जोरदार स्वागत करना है और नस्सीपुर में होने वाली सभा को बेहद सफल बनाना है. इसके लिए आप सभी आज से ही मेहनत शुरू कर दें. इसके उपरांत विचार विमर्श के बाद मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं के बीच कई स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया तथा जरूरी दिशानिर्देश दिए।

    बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सभी पूरी शिद्द्त के साथ लग जाएं, हम सब मिलकर पाकुड़ जिला में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बना देंगे. उन्होंने कहा कि निर्धारित न्याय यात्रा राहुल गाँधी खुद के लिए नहीं बल्कि हर तबके के साथ हो रहे अन्याय और वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए कर रहे हैं. हमें न्याय की उनकी इस लड़ाई को अपनी लड़ाई समझकर सहयोग करना होगा. ये कार्यक्रम कैसे सफल होगा ये मुझे आप सबको बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप जानते हैँ कि इसे कैसे करना है और आपने पहले इसे करके दिखाया भी है इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर अन्य दूसरे कार्यक्रमों की तरह इस कार्यक्रम को भी अवश्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लेंगे. आइए हमसब मिलकर इतिहास रचने में लग जाएं।

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बरक़त खान, मोफक्कर हुसैन, मो. नसीरुद्दीन, बासकीनाथ यादव, मो कलीमुद्दीन, मो.मोरसलिम, रैसुल आलम,अशोक दास, रंजीत टुडू, अश्वनी आनंद, शाहनवाज नासीर, नावेद अंजुम, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, मिथुन कुमार मंडल, निताय सरकार, दिलदार आलम, तनवीर राजा, रबीउल इस्लाम, निहाल अख्तर, अनंत लाल भगत, अनीता साह, दिल अफरोज खातून, फहेमा खातून,सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Bharat jodo nayay yatara jharkhand news pakur RAHUL GANDHI sahebganj आलमगीर आलम कांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Gopal Sharma
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    News reporter for Current Khabar

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.