Close Menu
Current KhabarCurrent Khabar

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

    February 17, 2026

    गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Exclusive Updates
    • Tech
    • Gadgets
    • Breaking News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest VKontakte
    Current KhabarCurrent Khabar
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Tech

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024
    • Typography
    • Mobiles
      1. Tech
      2. Gadgets
      3. Gaming
      4. View All

      यादगार सफरः मुंबई एयरपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी

      February 12, 2026

      सार्वजनिक #मदद #कीअपील

      July 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      DM के पास परेशानी लेकर पहुंचा मजदूर, IAS अधिकारी ने कहा- जो पराठे बांध लाए हो वह खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा DM

      September 15, 2024

      अदाणी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जताई 9 लाख करोड़ रुपए निवेश की प्रतिबद्धता

      February 17, 2026

      गोड्डा :देवर के प्यार में पति का मर्डर

      February 17, 2026

      सभी मेयर और पार्षद को मिले बॉडीगार्ड : निपु सिंह

      February 13, 2026

      अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

      February 12, 2026
    • Flash News
    Current KhabarCurrent Khabar
    Home » नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
    Blog

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

    Current KhabarBy Current KhabarFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
    =================
    *आज दिनांक नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देश्य से सेक्टर निर्धारण को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक , गोड्डा श्री मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।*

    *बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा नगर परिषद, गोड्डा एवं नगर पंचायत महागामा अंतर्गत मतदान केंद्रों के भौगोलिक, प्रशासनिक एवं सुरक्षा दृष्टिकोण से उपयुक्त सेक्टर निर्धारण के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी , गोड्डा एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सेक्टर इस प्रकार चिन्हित किया जाए जिससे निर्वाचन कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण, त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई एवं कानून-व्यवस्था का बेहतर संधारण सुनिश्चित हो सके।*
    *उपायुक्त ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण हो ती है। वे अपने-अपने सेक्टर में मतदान से पूर्व, मतदान के दिन तथा मतगणना तक सतत निगरानी रखें एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, संचार व्यवस्था, वाहन एवं मानव संसाधन की उपलब्धता, तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।*

    *बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, गोड्डा ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सेक्टर में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं बल निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेंगे ।संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया दल की सक्रियता तथा मतदान केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।*
    *उन्होंने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय-समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएँ, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।*
    *निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित चुनौती से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए।*

    *बैठक में अपर समाहर्ता, गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी , गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रितेश जयसवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,गोड्डा श्री अविनाश पूर्णेन्दु, पुलिस उपाधीक्षक , हेडक्वार्टर गोड्डा श्री जेपीएन चौधरी ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैजान सरवर ,एईआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Current Khabar
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत तिलाबाद पंचायत के डोमडीह गाँव में स्थित बदलाव फाउण्डेशन कार्यालय प्रांगण में स्थित सिद्धु- कान्हू आश्रम में बदलाव फाउन्डेशन द्वारा संचालित LIC HFL संगम परियोजना के द्वारा तसर कताई – बुनाई के प्रशिक्षण सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    February 17, 2026

    शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा

    February 9, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

    February 7, 2026

    गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 से पूजा तिवारी निर्विरोध निर्वाचित

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    – Independence Day Special –
    Current Khabar
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • Home
    • Tech
    • Gadgets
    • Mobiles
    • Breaking News
    © 2026 Current Khabar. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.