❇️ राँची:राँची पुलिस को जल्द सौंपा जायेगा दो सौ बोलेरो वाहन
राँची पुलिस को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पुलिस महकमे के लिए दो सौ बोलेरो वाहन खरीदे जा चुके हैं, जिन्हें फिलहाल झारखंड जगुआर परिसर में रखा गया है।जल्द ही इन सभी वाहनों को राँची पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।राँची जिले के कई थानों में तैनात पुराने वाहन जर्जर हालत में हैं। कई पीसीआर वाहन कबाड़ हो चुके हैं. ऐसे में नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार देखने को मिलेगा.नए बोलेरो वाहन मिलने से राँची पुलिस की गश्ती व्यवस्था और मजबूत होगी।शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच तेज और प्रभावी हो सकेगी। लंबे समय से संसाधनों की कमी से जूझ रही पुलिस को अब राहत मिलेगी। इससे पहले राँची पुलिस को सौ नई बाइकें भी उपलब्ध कराई गई थीं, जिससे त्वरित गश्ती और संकरी गलियों में कार्रवाई आसान हुई थी। अब बोलेरो वाहनों के जुड़ने से पुलिस और अधिक आधुनिक व सक्षम बनेगी।

